कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर पुन: प्रारंभ होगा किसान बाजार

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर स्थानीय पुरानी कृषि उपज मण्डी परिसर में किसान बाजार को पुन: प्रारंभ करने की कार्यवाही की जा रही है। इसके लिये कलेक्टर ने कृषि, नगरनिगम, उद्यानिकी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इसके मद्देनजर आज अधिकारियों द्वारा किसान बाजार का निरीक्षण कर परिसर में साफ-सफाई, बिजली, पानी, पार्किंग इत्यादि व्यवस्था का मुआयना किया गया। सहायक संचालक, उद्यानिकी डी.एस.कुशवाहा ने बताया कि किसान बाजार में शहर के आसपास के 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसान अपने साग, सब्जियों और उत्पाद का विक्रय सुबह 7 से 10 बजे तक कर सकेंगे। इससे आसपास के लोगों को ताजी सब्जियां मिलेंगी, साथ ही किसानों को अपने उत्पादन कर सही मूल्य भी मिल सकेगा। इसके लिये उन्होंने इच्छुक किसानों को पंजीयन कराने भी कहा है। किसान बाजार शुरू करने के संबंध में शनिवार 10 फरवरी को मंडी परिसर में बैठक भी आहूत की गई है।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)