संजय छाजेड़
धमतरी । एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अज्ञात लोगों द्वारा जिला अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, इस घटना के बाद चिकित्सक एवं उनका परिवार डरा हुआ है क्योंकि उक्त अज्ञात लोगों द्वारा चिकित्सक को धमकी भी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डॉ एस मधुप अपनी चारपहिया वाहन से शाम लगभग 6:30 बजे दुर्ग जा रहे थे इसी बीच कुछ अज्ञात लोग मोटर साइकिल में सवार होकर मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे और उनकी गाड़ी को रोक कर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे, जिससे चिकित्सक को चोटें आईं है। डॉक्टर एस मधूप ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर अज्ञात नकाबकोशों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है एवं कहा है कि इस घटना के बाद वे एवं उनका पूरा परिवार डरा हुआ है, उक्त आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की जानी चाहिए।

