संजय छाजेड़।
धमतरी। जिले के विकासखंड नगरी में महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण एवं सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का सामाजिक सहभागिता के माध्यम से संकल्प से शक्ति, संगठन में समृद्धि किये जाने के उद्देश्य से शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष हुमीत कुमार लिम्जा एवं नगर पंचायत पार्षदगणों द्वारा भारत माता के तैलचित्र के समक्ष पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने बिहान
स्वसहायता समूह से जुडऩे से लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष बनने तक की कहानी का साझा करते
हुए महिलाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किये। आगे उन्होंने यह भी कहा कि शक्ति वंदन
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
देने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। उपाध्यक्ष हुमीत कुमार लिम्जा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और इसमें मातृ शक्ति का
योगदान बढ़ रहा है। आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री सामाजिक
सुरक्षा योजना के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बिहान से जुड़ी महिलाओं
को अवगत कराया गया। कार्यक्र में मुख्य रूप से
हेमलता साहू, प्रेमलता नागवंशी, हेमलता
यादव, मोहन नाहटा, जनपद पंचायत सदस्य व पार्षदगण उपस्थित थे। क्रार्यक्रम में उपस्थित
महिलाओं व ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया
गया एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक
जानकारी दी गई।


.jpeg)