जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ सामान्य प्रशासन स्थायी समिति एवं सामान्य सभा की बैठक

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। सामान्य प्रशासन स्थाई समिति एवं सामान्य सभा की बैठक आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आहूत की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष  कांति सोनवानी की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोमा श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में  कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन के आधार पर उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर ने धमतरी विकासखंड के जनपद पंचायत क्षेत्र दोनर, खरेंगा, के 08 ग्रामों के अपात्र व्यक्तियों को सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत हितग्राहियों के रूप में लाभान्वित किये जाने, इसी तरह कुरूद विकासखंड अंतर्गत स्वीकृत निराश्रित पेंशन प्रकरणों की अब तक संबंधित विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं की गई है तत्संबंध में कार्यवाही किये जाने के निर्देश उपसंचालक समाज कल्याण विभाग को दिये गये।

      उन्होंने मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किये जाने का हवाला देते हुए  कहा कि-क्षेत्र में शासकीय योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम में प्रतिनिधियों को आमंत्रित करना सुनिश्चित की जावें। जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली मध्यान भोजन में सप्ताह के किसी एक दिन पोषण आहार के रूप में फल दी जावें।

      तारिणी चन्द्राकर ने ग्राम पंचायत दहदहा सरपंच के विरूद्ध धारा 40 के तहत की गई कार्यवाही का निष्पक्ष जॉच करते हुए निरस्त करने कहा तथा पात्र दिव्यांगों को विभाग द्वारा ट्राईसिकल दी जावें। इसी तरह डोडक़ी और कसावाही के हितग्राहियों को भी श्रवण यंत्र उपलब्ध करावें। ग्राम जरवायडीह में अपात्र हितग्राहियों का राशनकार्ड जारी कर लाभान्वित किया गया है संबंधित विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। आक्सीवन के लिए स्वीकृत कार्य को विभाग द्वारा अब तक नहीं कराया गया है का जांच करने के निर्देश दिये गये हैं।

      कविता बाबर ने पंच सम्मिलन की आय-व्यय की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश उपसंचालक पंचायत को दिये।शासकीय प्राथमिक विद्यालय कसावाही में शौचालय बनाये जाने के निर्देश दिये गये। जिला पंचायत मद की ब्याज राशि से स्कूलों के आहता निर्माण के लिए सर्वसम्मति से सदन में प्रस्तावित की जावें। डांगीमाचा में सोलर पॉंइंट लंबे समय से बंद है ग्रामीणों की हित को देखते हुए तत्काल चालू करने के निर्देश दिये गये।  खूललाल ध्रुव ने बताया कि विभाग द्वारा गंगरेल बांध में मेंटनेंस कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।

      इसी तरह उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर ने राष्ट्रीय राजमार्ग और एडीबी विभाग प्रोजेक्ट अंतर्गत रोड चौड़ीकरण में पंचायत की मिट्टी निकाली गई है ठेकेदार द्वारा मिट्टी का परिवहन अन्यत्र किया गया है संबंधित पंचायत को अब तक किसी प्रकार का शुल्क प्रदाय नहीं की गई है। तथा 06 बिंदु की जानकारी विभाग से मांगी गई है जो अब तक अप्राप्त है तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। जिला पंचायत अध्यक्ष  कांति सोनावानी, सुमनसाहू, कुसुमलता साहू, मनोज साक्षी, गौकरण साहू ने रेत खदानों में चेन माउटेंन के माध्यम से अवैध रूप से खुदाई हो रही है संबंधित विभाग द्वारा कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। वहीं शासकीय भवनों में लोकार्पित शिलान्यास पत्थर दीवार में लगाये जाने के निर्देश दिये गये। विकासखंड मगरलोड के मारागांव में जल जीवन मिशन के तहत कार्य कराये गये हैं श्रमिकों का भुगतान करने कहा गया है। तथा मिशन के तहत जहां-जहां गढ्ढे की खुदाई हुई है वहां वहां ग्रामीणों की सुरक्षा की दृष्टि से मिट्टी से भराई की जावें। ग्राम पंचायत छाती, कसही में जल जीवन मिशन के तहत हुए नल कनेक्शन कार्य सुव्यवस्थित किये जावें। विधायक प्रतिनिधि  गौकरण वर्मा ग्राम पंचायत सिर्री में जल जीवन मिशन के कार्य स्वीकृत करने कहा गया। मनोज साक्षी ने नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत घुटकेल, बोरई में विद्युत सुविधा का विस्तार करने कहा गया। नगरी जनपद अध्यक्ष  दिनेश्वरी नेताम ने सोंढूर पंचायत के आश्रित ग्राम खालगढ़ स्कूल में आहता निर्माण करने कहा गया।

      सामान्य प्रशासन स्थायी समिति एवं सामान्य सभा की बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, कविता बाबर, तारिणी चन्द्राकर, कांति कंवर,  सुमन साहू,, कुसुमलता साहू, दमयंतीन साहू, मनोज साक्षी, खूबलाल ध्रुव,  दिनेश्वरी नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, विधायक प्रतिनिधि गौकरण साहू, एवं विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)