संजय
छाजेड़।
धमतरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा धमतरी ने धमतरी स्थित प्रतिज्ञा विकास संस्थान बालगृह में पहुंच कर बच्चो के बीच मनाया जन्मदिवस । कार्यक्रम में उपस्थित खिलेश्वरी किरण ने उनको बधाई देते हुए कहा कि युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति का नारा बुलंद करने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शतायु हों । खिलेश्वरी किरण ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो लोक सेवा आयोग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया था । प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने इसके खिलाफ़ आंदोलन किया था और भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं से वादा किया था कि सरकार बनते ही इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए लोक सेवा आयोग में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री द्वारा युवा शक्ति के भविष्य को संवारने की दिशा में उठाया गया क्रांत्रिकारी क़दम हैं साथ उन्होंने बात का भी आश्वासन दिया कि संघ लोक सेवा आयोग की तरह ही लोक सेवा आयोग को पारदर्शी बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं के मान . सम्मान का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य की बागड़ोर सम्हालते ही महतारी वंदन योजना लागू कर दी है इस योजना के अनुसार प्रदेश की सभी विवाहित, तलाकशुदा एवं विधवा महिला को प्रतिमाह 1 हज़ार रुपए याने साल में 12 हज़ार की सहायता दी जाएगी। इस योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि अब तक 70 लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन पत्र जमा किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भारतीय जनता पार्टी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता हैं कि महिलाएं आत्म सम्मान से अपना जीवन यापन कर सकें। महिलाओं के प्रति ऐसी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की समस्त मातृशक्ति की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देती हैं साथ ही उनके दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं।
महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन
ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री
विष्णुदेव साय ने शपथ लेते ही सबसे पहले 18 लाख लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनाने
कि स्वीकृति देकर प्रदेश के 18 लोगों की जीवन में खुशिया लाने का काम किया है। ऐसे
गरीबों के हितचिंतक मुख्यमंत्री के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको भाजपा महिला
मोर्चा द्वारा जन्मदिन शुभकामनाएं देते है
। यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसे सरलए सहज व्यक्तित्व वाले विष्णुदेव साय के हाथो में
छत्तीसगढ़ प्रदेश की बागडोर हैं। श्री साय खुद जनजातीय वर्ग से आते
हैं और छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री जो जनजातीय समाज से हैं और सौम्य स्वभाव के हैं।
आज विष्णुदेव साय सरकार ने अपने पहले ही बजट में सरगुजा और बस्तर क्षेत्र को विशेष
फोकस करते हुए योजनाएं चलाने की घोषणा की।
यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु साय के जन्मदिन पर
बालगृह के बच्चों को श्रीमद् भागवत गीता पेन एवं बिस्किट भेंट किए गए। इस अवसर पर महिला
मोर्चा से वरिष्ठ नेत्री खिलेश्वरी किरण जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल महामंत्री मोनिका
देवांगन अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री रेशमा शेख जिला कार्यसमिति सदस्य नम्रता पवार
मीडिया प्रभारी नीतू त्रिवेदी कार्य समिति सदस्य संतोषी साहू मंडल अध्यक्ष रितिका यादव
एवं बाल गृह के संरक्षक गण उपस्थित रहे।

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)