विजय को विजय की खुली चुनौती वन टू वन को तैयार विजय

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी तो पहले  निगम चुनाव में फेर बदल करते हुए भ्रष्टाचार कर पार्षदों के माध्यम से महापौर बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ किए जिसके कारण पहली बार धमतरी नगर पालिक निगम में कांग्रेस के पार्षद महापौर बनकर सत्तासीन हुए। किंतु विगत 4 वर्षों से महापौर के पद पर विराजमान आसीन होने के उपरांत कांग्रेसी महापौर ने धमतरी शहरी क्षेत्र में भ्रष्टाचार और करप्शन का बिगुल बजा दिया। कांग्रेसी महापौर विजय देवांगन ने 4 साल की उपलब्धियां ऐसे गिना रहे हैं जैसे उन्होंने नए कीर्तिमान हासिल किए हो, किंतु वह कीर्तिमान हासिल किए हैं सिर्फ  और सिर्फ  करप्शन, भ्रष्टाचार, घोटाला, कमीशन का, प्रशासनिक अमला के साथ मिलकर लाखों करोड़ों का घोटाला किए चाहे वह कचरा घोटाला हो या हार्पिक घोटाला, बिजली घोटाला, सूचक बोर्ड शौचायलयों के सामने लिखने का घोटाला, डस्टबिन खरीदी घोटाला जैसे अनेक घोटाला करने का कीर्तिमान धमतरी नगर पालिका में बैठे महापौर ने स्थापित किए हैं। युवा पार्षद विजय मोटवानी ने महापौर के द्वारा जारी समाचार पर तंज कसते हुए कांग्रेसी महापौर विजय देवांगन को वन टू वन करने की खुली चुनौती देते हुए कहा है कि जिन 4 सालों में की दुहाई आज महापौर दे रहे हैं मैं खुली चुनौती के साथ समाचार पत्र डिबेट के माध्यम से उनके बताएं स्थान पर वन टू वन करने के लिए मैं तैयार हूं।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)