लेडिस क्लब ने मनाया हर्षोल्लास के साथ मकर संक्राति

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड़।

धमतरी। प्रतिवर्षानुसा इस वर्ष भी लेडिस क्लब धमतरी के तत्वाधान में मकर संक्रांति का पर्व साहेब स्वादी रेस्टोरेंट  में पारंपारिक ढंग मनाया गया।  लेडिज क्ल्ब  प्रार्थना, मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर ज्योति गुप्ता एवं प्रतिभा गुप्ता के सौजन्य से भी सदस्यो को हल्दी कुमकुम सुहाग समाग्री एवं गिफ्ट प्रदान किया गया। तिल के लडडु बांटे गए। सभी महिलाओं ने अपने अपने पति के लिए शायरी बोलकर, सुनाकर कार्यक्रम के आनंद को चौगुणा कर दिया। इस अवसर पर विभिन्न आकर्षक खेल का आयोजन किया गया था जिसमें आरती कौशिक, रचना नायडू एवं काजल सिंहा क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। दूसरे खेल में काजल सिंहा, मंजू सेन एवं डा भारती राव विजयी रहे, हाऊजी में श्रद्धा कश्यप, रेनु खनूजाआरती कौशिक और प्रतिभा गुप्ता विजयी रहे। सभी ने खुशी के  गीत गाकर ऐतिहासिक, पौराणिक विशेषताओं से भरपूर  भारतीय संस्कृति के अनूठे पर्व को बेहद रंगीन बना दिया। इस कर्यक्रम में उषा गुप्ता, शिरीन हाशमी, रचना नायडू, तनूजा सूेन, ज्योति गुप्ता, कामिनी  कौशिक, भारती राव, प्रतिभा गुप्ता, नीता रणसिंह, बबली राजोरिया, लीला शर्मा, चंदा शर्मा, हरजीत कौर सहित सभी सदस्यो की उपस्थिति एवं सहभागिता रही। उक्तश्य की जानकारी क्लब की प्रेस सचिव कामिनी कौशिक ने दी।



Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)