श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर हनुमान चालीस पाठ, जयकारा लगाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। मकई गार्डन  ह्रदय स्थल घड़ी चौक धमतरी में 22 जनवरी को श्री  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर में भारी संख्या में उपस्थित सभी ने योग, दीप प्रज्ज्वलित व पूजन अर्चन कर श्री राम का नारा, जयकारा करते हुए उल्लास व उमंग के साथ हनुमान चालीसा का पाठ, नृत्य व  सुमधुर भजन स्तुति प्रस्तुत किया। नगर, क्षेत्र के सभी लोगो ने अपनी उपस्थिति देकर पूजा अर्चना करते हुए सभी ने एक दूसरे को बधाई  देकर सभी ने अपनी अहम भूमिका निभाई। योग शिक्षिका उत्तरा सिंह गौतम, सहयोगी निकिता धरमगुड़ी, उमा पटेल, सुरेश गोयल, विमल अग्रवाल,मुकेश पटेल, संतोष जैन,चक्रधर यादव, जय प्रकाश शर्मा, हरमिंदर सिंह छाबड़ा, ममता अग्रवाल  एवं संयोजक जननी सेवा संस्थान,भारतीय शिक्षण मंडल धमतरी शेष नारायण गजेंद के सहयोग  से यह कार्यक्रम सफल रहा।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)