संजय
छाजेड़।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों कि नये भारतीय अपराध कानूनो की जानकारी के संबंध में आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला। 24 जनवरी 2024 को पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में थाना प्रभारियों एवं थानों में पदस्थ विवेचकों की हाल ही में बने नये भारतीय अपराध कानूनो के संबंध में जानकारी देने तथा उसके अनुसार विवेचना करने हेतु 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी अजय सिंह द्वारा नये भारतीय अपराध कानूनो भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के संबंध में जानकारी दिया गया। धमतरी सहित कई थानों के थाना प्रभारी तथा थानों में पदस्थ विवेचक सहित अधिक संख्या में पुलिस अधिकारी शामिल रहें। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक ने भी नए कानूनों की आवश्यकता एवं मूलभूत दृष्टिकोण में आये बदलाव के सन्दर्भ में विस्तृत व्याख्यान दिए। सभी थाना प्रभारियों एवं विवेचको को नए कानूनों के सन्दर्भ में बताते हुए उनके सम्बन्ध में अध्ययन करने एवं पूरी जानकारी रखने निर्देशित किये जिससे की इनके क्रियान्वयन होंते समय किसी प्रकार की समस्या न हो।
नये भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा
संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गई
एवं विवेचको के प्रश्नों एवं शंकाओ का निराकरण किये। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य थाना
प्रभारियों एवं थानों में पदस्थ विवेचकों को नये भारतीय अपराध कानूनो के अनुसार अपराधों
की विवेचना हेतु उन्हें तैयार करना एवं उसकी जानकारियां देना रहा। आगे भी इस प्रकार
की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
उक्त कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार, उप पुलिस अधीक्षक अजाक रागिनी मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव, उप
पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चंद्रा, परि उप पुलिस अधीक्षक विंकेश्वरी पिंदे, जिला
अभियोजन अधिकारी अजय सिंह, थाना, चौकी प्रभारी, यातायात प्रभारी, कंट्रोल रूम प्रभारी,
डीएसबी प्रभारी सहित, समस्त थाना के विवेचना अधिकारी, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, रीडर दिनेश
चंदेल सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।



