संजय छाजेड़।
धमतरी।सदा नारी का सम्मान करना चाहिए ये बात धर्म नगरी धमतरी के राष्ट्रीय गौशाला मैदान मैं आयोजित श्री शिव महापुराण में कथा सुनाते हुए कथा व्यास आचार्य श्री रामप्रताप शास्त्री जी महाराज ने नारी के सम्मान में अद्भुत व्याख्या की श्री शास्त्री जी ने कहा कि नारी का सम्मान सभी को सर्वदा करना चाहिए।
नारी के अपमान के कारण महाभारत हुए ,जहां नारी का सम्मान नाही होता वहा महाभारत होता है महाभारत नारी का अपमान के कारण हुआ जिस घरों में आज भी स्त्री का सम्मान नहीं होता वहां घरों में महाभारत होता है। बच्चों को अच्छे संस्कार दे माताएं । श्री शास्त्री जी ने कथा मे कहा कि माताएं अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे और बच्चों को संस्कारित करें हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, यही भावना से संस्कार दें। कहा कि जब छोटे होते हैं तो माता ,पिता गुरु के द्वारा कही गई बातें हमें कड़वी लगती हैं। बड़े हो जाते हैं और समय निकल जाता है तो माता, पिता, गुरु के शब्द हमारे कानों में गूंजते हैं । फिर हमें भान होता है कि हमने उन अमृत वचनों को हल्के में लिया। फिर पछताने से कुछ नहीं होता। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि हमेशा गुरु, माता, पिता की आज्ञा का पालन करें। उनके शब्दों को भगवान माने। क्योंकि वही तुम्हारे सच्चे पथ प्रदर्शक और वहीं मार्ग प्रशस्त करने वाले हैं।आज की कथा मे बिलासपुर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस श्री बाजपेयी एवं अनेक कथा प्रेमी भक्त वृंद कथा सुनने पहुंचे। आयोजन समिति ने सभी आत्मिय जनो ने विनम्र निवेदन किया कि सभी इस पापनाशिनी देवस्वरूप शिवकथा में आकर दिव्य लाभ लेवे।


.jpeg)