संजय छाजेड़।
धमतरी। छत्तीसगढ़ योग आयोग के सौजन्य से धमतरी के नेहरु गार्डन, सिविल लाइंस में,3 जनवरी 2024 से निशुल्क योग केन्द्र प्रारंभ होने जा रहा है। जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष आसन सिखाए जायेंगे और बच्चों के लिए एडवांस आसन भी कराया जायेगा। जिसमें सभी लोग सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक निशुल्क योग की क्लास का लाभ ले सकते हैं । छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा प्रशिक्षित योग ट्रेनर, अंजुलता साहू द्वारा योगाभ्यास कराया जायेगा।
जननी सेवा संस्थान धमतरी के संयोजक एवं योग कक्षा के संयोजक शेष नारायण गजेंद्र ने कहा कि, योग की कक्षा शहर के हृदयस्थल नेहरू गार्डन में प्रारंभ होने से नियमित योगाभ्यास करने शहर के लोग आसानी से पहुंच सकेंगे। नेहरू गार्डन के समीप रहने वाली सरिता दोशी ने बताया कि, धमतरी के बहुत से लोग मॉर्निंग वॉक के लिए रत्नाबांधा रोड में आते हैं और सिविल लाइंस के नेहरू गार्डन के बाहर कुछ चक्कर लगाकर जाते हैं। जिला अस्पताल के मरीज एवं उनके परिजन भी नजदीक होने के कारण नेहरू गार्डन के भीतर स्वास्थ्यलाभ के लिए घूमने आते हैं। योग केंद्र प्रारंभ होने से नेहरू गार्डन में सिविल लाइंस के आस पास की कॉलोनी के निवासी भी योग और प्राणायाम का लाभ ले सकेंगे। नए साल में प्रारंभ होने वाली योग कक्षाओं की जानकारी के लिए शेषणारायण गजेंद्र ,(8889245955), अंजुलता साहू( 62657 20411), डॉ. सरिता दोशी (9826386166), वर्षाखंडेलवाल (09826426166), प्रिया पंजवानी ( 97704 17888), सुलेखा जोशी ( 9340798271) एवं मोहित ठक्कर( 9827104910 ) से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। योग की ट्रेनर ने योग में रुचि रखने वाले व्यक्तियों से, योगा मैट अथवा,दरी या चादर ,पानी की एक बोतल और एक नैपकिन साथ लाने के लिए आग्रह किया है।