विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री बनना नव युग की शुरुआत है,जनजाति समाज के साथ प्रधानमंत्री जी का लगाव सर्वविदित है

धमतरिहा के गोठ
0


 

संजय छाजेड़ 

छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता के रुप में पूर्व केंद्रीय मंत्री,कुनकुरी से विधायक विष्णु देव साय को चुना गया,विष्णु देव अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे, जिसपर हर्ष व्यक्त करते हुए निवर्तमान विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने कहा जनजाति समाज के साथ माटीपुत्र हैं विष्णु देव साय जिनके बनने से समूचे प्रदेश में हर्ष व्याप्त है, यह नव युग की शुरुआत है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जनजाति समाज के साथ लगाव सर्वविदित है,निश्चित ही विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन के पथ पर पुनः आगे बढ़कर नये कीर्तिमान स्थापित करेगा,और अटल जी के सपनों के छत्तीसगढ़ को पुनः उनके नेतृत्व में संवारा जाएगा,विष्णुदेव साय जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच और सरपंच के रूप में की थी। भाजपा के ऐसे कुशल कार्यकर्त्ता को मुख्यमंत्री पद के चुने जाने से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के आदिवासी भाइयों और बहनों को सम्मान प्राप्त हुआ है। 

हमें उम्मीद ही नही पूरा विश्वास है कि  आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नित नवीन मानक स्थापित करेगा और संकल्प पत्र में निहित जन आकांक्षाओं को अक्षरशः पूरा करके जन-जन की भावनाओं को सम्मान, किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डबल इंजन भाजपा सरकार आपके मार्गदर्शन में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को निश्चित रूप से साकार करेगी।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)