संजय छाजेड
धमतरी। मगरलोड विकासखंड अंतर्गत आने वाले गैलेक्सी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में चाकूबाजी की घटना हुई जहां कक्षा सातवी में अध्ययनरत विद्यार्थी के हाथ जख्मी हो गया। जख्मी छात्र के मां ने प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित थाना में शिकायत किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गैलेक्सी
सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मगरलोड में चाकूबाजी की घटना हुई है जहां एक विद्यार्थी के
हाथ जख्मी हो गया है बताया जाता है कि परीक्षा में नकल के मामले को लेकर यह घटना हुई
है। वहीं इस घटना को लेकर जख्मी विद्यार्थी के मां ने प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी
तथा थाना में शिकायत दर्ज कराया है। उधर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव ने कहा है कि मामले की जांच किया जायेगा और जिला
शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी जायेगी। वहीं गैलेक्सी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल
के प्राचार्य देवधर सिन्हा ने कहा है कि कार्यवाही होगी, स्कूल बंद होगा उससे क्या
हो सकता है। बहरहाल इस घटना से पालक एवं बच्चे भयभीत है।

.jpeg)

.jpeg)