संजय छाजेड
धमतरी। धमतरी जिले के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही ठगी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को पकडऩे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद केके बाजपेयी के नेतृत्व में सायबर सेल तकनीकी एवं थाना मगरलोड की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।
दिनांक 20/09/23 को प्रार्थी श्रवण साहू पता मोहंदी थाना मगरलोड जिला धमतरी ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया किए दिनांक 20/09/23 को शाम के समय प्रार्थी के घर लगा हुआ प्रार्थी का छड़ सीमेंट के दुकान में एक अज्ञात काले रंग की लंबी कार में एक पुरुषए एक महिलाए प्रार्थी के दुकान में गया और अपने आप को स्वयं विदेशी नागरिक सऊदी अरब का होना बताकर प्रार्थी के सीमेंट दुकान में एक डालर का नोट 500 रूपये के नोट के बदले 2000 रूपये का नोट देगें कहने पर प्रार्थी ने अपने घर में रखे आलमारी से 500-500 रूपये के 140 नोट कुल 70000 रूपये को निकालकर उक्त अज्ञात लोगो को दे दियाए वे लोग कार से पैसा लेकर आ रहा हूँ कहते हुए प्रार्थी को बगैर पैसा दिये फरार हो गया कि रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में अपराध क 206/23 धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों
के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये, जिस पर थाना प्रभारी मगरलोड एवं सायबर
सेल तकनीकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी
हेतु घमतरी के द्वारा घटना स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरा एवं आसपास में लगे सीसीटीवी
कैमरा को बारीकी से खंगालते हुये, अज्ञात आरोपियों की पता तलाश करते हुये घटना स्थल
ग्राम मोहंदी मगरलोड से धमतरीए काकेरए कोण्डागांवए जगदलपुरए दतेवाडा तक लगे सीसीटीवी
फुटेज को बारीकी से देखा गया एवं अज्ञात आरोपियो की पतासाजी के दौरानए उक्त घटना में
करीबन 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरा को देखा गया एवं सायबर सेल तकनीकी जिला धमतरी के
द्वारा तकनीकी साक्ष्यों की मदद लेकर लगातार अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही
थी। सायबर सेल तकनीकी टीम के द्वारा अज्ञात आरोपियों का जिला रायपुर के आसपास होने
की सूचना पर सायबर सेल एवं थाना मगरलोड की टीम के द्वारा अज्ञात आरोपियो को कड़ाई से
पूछताछ करने पर उक्त घटना को स्वीकार करने पर विधिवत् कार्यवाही करते न्यायिक रिमांड
पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी इस्माईल अली पिता काजम अली उम्र 46 साल पता श्रीनगर इमाम बरगद हसमी हाल पता लछपत नगर 140-02 दिल्ली (2-53, 2 FLOOR) कातिमा अली पति मोहम्मद इस्माईल अली उम्र 41 साल पता श्रीनगर इमाम बरगद हसमी हाल पता लछपत नगर 140-02 दिल्ली (2-53, 2 FLOOR)
उक्त आरोपियों को पकडऩे में
सायबर सेल तकनीकी प्रभारी उप निरीक्षक रमेश साहूए थाना प्रभारी मगरलोड़ उप निरीक्षक
चन्द्रकांत साहू एवं सायबर सेल से प्रआर देवेन्द्र राजपूत, आर् कमल जोशी,धीरज डड़सेनाए
मुकेश मिश्रा, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, विरेन्द्र सोनकर, युवराज ठाकुर, योगेश
ध्रुव, मनोज साहू, फनेश साहू, विकास द्विवेदीए झमेल राजपूत थाना मगरलोड से आर विमल
पटेल एवं गोपाल चन्द्राकर की सराहनीय भूमिका रही है।

.jpeg)
