शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार को पहुंचेगा गृहग्राम

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड

धमतरी।  ग्राम सारंगपुरी निवासी रामबगस सेन के मंझले सुपुत्र चोवाराम सेन अपनी ड्युटी के दौरान स्वास्थ खराब होने के कारण शहीद हो गए । पार्थिव शरीर राजस्थान से सोमवार तक गृहग्राम आने की संभावना है, सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड गई है। चोवाराम की 2003 में थल सेना में आरक्षक के रूप में पहली भर्ती अहमदनगर में हुई थी अभी ये हवलदार के पद पर हरियाणा के हिसार में थे और पीटीआई टे्रनर के रूप में एक माह के लिए राजस्थान गये थे वहां स्वास्थ दो दिन पहले खराब हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था । रविवार की सुबह 5 बजे शहीद हो गये। वे ग्राम के पहले सैनिक थे नके साथ ही उनका छोटा भाई डोमेश्वर सेन भी आरक्षक में भर्ती हुआ था पिता रामबगस सेन किसान है माता कस्तुरी सेन गृहणी  है बडा भाई रोशन सेन जिला आरक्षक रूद्री में पदस्थ है। पत्नी गायत्री सेन हरियाणा में है 13 साल की लडकी और 6 साल का लडका है। शहीद की पार्थिव देह आज सोमवार को आने की संभावना है। व्यवस्था बनाने में ग्राम पंचायत ग्राम विकास समिति और ग्रामीणजन लगे हुए है।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)