संजय जैन
धमतरी |महिला सशक्तिकरण का समय है अब महिलाएं पुरुषों से कोई कम नहीं है महिला पुरुष में भेदभाव खत्म हो चुका है महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन चुकी है आज कल महिलाए राष्ट्रपति ,राज्यपाल जैसे बड़े सम्माननीय पदों पर आसीन हैं सभी क्षेत्रों में चाहे वह मेडिकल , शिक्षा ,विज्ञान ,तकनीकी व अन्य सभी क्षेत्रों में हो महिलाएँ कामयाबी की ऊंची उड़ान उड़ रही है और पीछे रहना नहीं चाहती है।
देश के सुरक्षा की कमान पुरुष के साथ महिलाओं पर भी बराबर की भागीदारी है महिला सशक्तिकरण के इस दौर में छात्रा भी आत्मनिर्भर बंन देश की सेवा करना चाहती है और इसके लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवरी की छात्राएं अपनी कमर कस लिये है अपने सुरक्षा व आत्मनिर्भरता व सशक्त बनने कराटे का प्रशिक्षण लेकर आत्मरक्षा के गुर सीख रहे हैं।
कराटे का प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवरी के छात्रों को मास्टर ट्रेनर श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा दिया जा रहा है वह छात्रों को इसके लिए मोटिवेट भी कर रहे हैं पहले दिन उन्होंने पंच के बारे में जानकारी दिया अपनो को बचाने व सुरक्षा के लिए कराटे द्वारा कैसे अटैक करें, समस्त छात्राएं भी प्रशिक्षण के समय काफी उत्साहित नजर आए प्रशिक्षण कार्यक्रम के समय प्राचार्य आई.आर.साहू व्याख्याता पी एन साहू, केशव लाल यादव, एल बी साहू , नंदिनी सिंन्हा, पी.सिंन्हा ,हीरमन कुर्रे , कविता जांगड़े गीता ,जांगड़े , डी.के.साहू स्टाप शिक्षक कर्मचारी रामहु ध्रुव , डहरे , नरसिंह नेताम व समस्त छात्राएं उपस्थित थे।


