कांग्रेस जिसे भी टिकट दे उसे मिलकर जिताने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

धमतरिहा के गोठ
0



संजय छाजेड़ 

नगरी। कांग्रेस जोन सांकरा जिसमें 34 पोलिंग बुथ शामिल है। एक आवश्यक बैठक 14 अक्टूबर को रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि पार्टी हाई कमान द्वारा सिहावा विधानसभा के लिए विधायक प्रत्याशी के रूप में जिसका भी नाम तय किया जायेगा सब कांग्रेस कार्यकर्ता जीत दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। किसी भी प्रत्याशी का विरोध नही किया जावेगा। साथ ही 11 अक्टूबर को ब्लाक अध्यक्ष के घर में कुछ कांग्रेसी एकत्रित हुए थे जिसमें विधायक डाॅ लक्ष्मी ध्रुव के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस के बैनर तले जो प्रस्ताव किया गया था जिसकी घोर निन्दा की गई। कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि वह बैठक विधिवत नही थी। पार्टी के संभावित प्रत्याशी के खिलाफ प्रस्ताव करना यह मामला अनुशासनहीनता में आता है। टिकट मांगने का सबको अधिकार है पर अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जिसे भी टिकट मिले उसे सब मिलकर जिताये। पार्टी से बड़ा कोई नही है। संकल्प शिविर में सब कांग्रेसजन शीर्ष नेतृत्व के सामने यह सब संकल्प लिये थे कि पार्टी हाईकमान द्वारा दिये गये निर्णय को सर्वमान्य करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रीति नीति के अनुसार हम सब एक होकर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाते हुए छत्तीसगढ़ में सरकार बनायेगें।  वर्तमान घड़ी में बगावत का कृत्य हब सब कांग्रेसी को बड़ा दुखी करता है। उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने यह भी प्रस्ताव पारित किया कि नगरी के कुछ कांग्रेसी सांकरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते है, वह ठीक नही है। पूर्व में भी राजेन्द्र सोनी जब ब्लाक अध्यक्ष 2018 में बने थे तब भी नगरी के कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी जाकर विरोध किया था। अभी भी मंडी सदस्य को मंडी अध्यक्ष बनाया गया है फिर उनका विरोध किया जा रहा जो निन्दनीय है। आखिर सांकरा क्षेत्र के कार्यकर्ता का हमेशा विरोध करना शोभा नही देता। श्री सोनी के नेतृत्व में हम सब 2009-10 मे जब वो युवा कांग्रेस अध्यक्ष से लगातार पार्टी का कार्य करते आ रहे है और आगे भी पार्टी के लिए एक जुट कार्य करते रहेगें। इस तरह का विरोध हम सब कांग्रेसी कभी बर्दास्त नही करेगें। एक जुटता का परिचय देते हुए भूपेश सरकार के योजनाओं को घर घर पहुंचाते हुए प्रचार प्रसार करेंगे एंव प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सिहावा विधानसभा से भी कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाकर छग सरकार के हिस्से में शामिल करने का संकल्प लिया है।

 

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)