बूथ कमेटी बैठक में मातृशक्तियों की भागीदारी से भाजपा को मिली मजबूती : रंजना साहू

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीअपना बूथ सबसे मजबूत संकल्प के साथ आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के उद्देश्य से ग्राम संबलपुर में भाजपा बूथ कमेटी की बैठक आहूत की गई, जिसमें मुख्य रूप से विधायक रंजना डीपेंद्र साहू एवं भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर उपस्थित होकर बैठक लिए। बुथ कमेटी की बैठक में महिला सशक्तिकरण के रूप में महिलाएं अधिक रूप में शामिल हुई जो की भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प को दर्शाता है।


      भाजपा कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी के बुथ सशक्तिकरण के लिए कटिबंध हुए और आगामी चुनाव में भाजपा को विजयश्री दिलाने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क करने की बात कही। विधायक रंजना साहू ने बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की और इस भ्रष्टाचारी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सदैव मातृशक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किए हैं। आगामी चुनाव में महिला शक्ति विशेष भूमिका निर्वहन करेगी और इस झूठी बहरी गूंगी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर ने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत संकल्प के साथ भाजपा प्रत्येक बूथ पर विजयश्री हासिल करेगी। युवा शक्ति, मातृ शक्ति और भाजपा के वरिष्ठ जन अपने विचारधारा से पुनः भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में लाएगी।


       इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अल्पसंख्यक सदस्य रेश्मा शेख, भोथली मंडल मंत्री आनंद स्वरूप मेश्राम, कन्हैया लाल साहू, दौलत सिंह ठाकुर, बसंत सोरी,युवराज साहू, गुलजारी यादव, महेंद्र निषाद, प्रकाश साहू, ओमबाई ध्रुव, कुमारी ध्रुव, रामआसरा यादव, दीपक ध्रुव, बसंत, चित्रसेन ठाकुर, पितांबर साहू, अवधेश साहू, अशोक कुमार साहू, प्रियंका, नीलम ठाकुर, मलेश्वरी, सीमा गौतम, दीपा, पुष्पा, लता, सोहद्रा, उमा बाई, फिरतू राम साहू, पंचराम सहित ज्येस्ठश्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)