भाजपाईयो ने निकाली भ्रष्टाचार की बारात

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरी प्रदेश के कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर बारात निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए बिलाई माता मंदिर में जाकर समाप्त हुई।

       भाजपा ने आज धमतरी शहर में अनोखी रैली निकली है, यह रैली राजनीती से सराबोर था। भाजपा ने शहर में भूपेश बघेल सरकार की बारात निकाली, इस रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूल्हा बनाया गया है दूल्हे के वेषभूषा में रिक्शा चलाते हुए भी भूपेश बघेल दिखे। इस बारात में विभिन्न घोटालों की झांकी निकाली गई है। बारात के माध्यम से सरकार को घेरने की कोशिश भाजपा ने की है। गोबर,शराब, पीएससी आदि घोटालों का जिक्र इस अनोखी रैली में किया गया है। रैली में भाजपा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के बडी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)