माध्य.शाला जालमपुर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन 

धमतरी |शासकीय माध्यमिक शाला जालमपुर एवं प्राथमिक शाला जालमपुर,के विद्यार्थियों और शिक्षकों के द्वारा दिनांक 5/8/23 मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली जालमपुर वार्ड, महंत घासीदास वार्ड, साल्हेवार पारा से निकाली गयी। रैली के माध्यम से उपस्थित मतदाताओ को नारा और लिखे तख्ती के माध्यम से 18 वर्ष से ऊपर के सभी निवासियों महिला और पुरुष नागरिकों को जो, मतदाता हैं , उन्हें मतदान हमारा फर्ज है ,से प्रेरितकर कर्तव्य बोध कराया गया। माध्यमिक शाला के संस्था प्रमुख दीपक शर्मा ने रैली को चौक, चौराहों में रोककर नुक्कड़ सभा लेकर नागरिकों को आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया तथा महिला, पुरुष और युवा मतदाताओं को जागरूक किया । इस अवसर पर अभिहित अधिकारी के रुप में संलग्न शिक्षक तन्मय गोस्वामी,विजय, प्राथमिक प्रधान पाठक पुनीता धूव, लोकसिह धुव, रूपल चंदेल, भारती कंवर ,एस.तुर्रे,के कामडे, वार्ड वासी विद्यार्थी गण आंगनबाड़ी सहायिका चंद्रिका पटेल ,सुनीता ,प्रीति सांगले, मतदाता जागरूकता रैली में सक्रिय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)