जलग्रहण मिशन के माध्यम से किसानों को मिल रही है विशेष सुविधाएं-तारणी चंद्राकर

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीकांग्रेस सरकार में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा जल ग्रहण विकास परियोजना मगरलोड जिला धमतरी के अंतर्गत जल ग्रहण समिति ग्राम राकाडीह (मधुबन) के प्रवचन हॉल में  4 अगस्त 2023 को उत्पादन प्रणाली मद अंतर्गत कृषि उपकरण यंत्रों का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यत: बैटरी स्पीयर 200 स्प्रिंकलर पाइप 60 सेट, पानी पंप पेट्रोल 20 नग का वितरण किया गया।


      उक्त कार्यक्रम में कुरुद विधानसभा के सबसे सक्रिय जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में  तारणी नीलम चंद्राकर सभापति कृषि उपस्थित थे।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तारणी चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जबसे भुपेश बघेल की  सरकार बनी हैं तब से मात्र किसान और मजदूर के हित में ही काम किये है जिसका डायरेक्ट लाभ  प्रदेश की सभी जनता को मिल रहा है। जलग्रहण मिशन योजना से किसानों की सिंचाई व्यवस्था और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में और क़ृषि यंत्रों के माध्यम से डायरेक्ट किसानों को भरपूर लाभ दिया जा रहा है।

      इस मौके पर  कांति कंवर जिला पंचायत सदस्य, ज्योति दिवाकर ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, कुसुम लता साहू जिला सदस्य, दानी पाल जनपद सदस्य, रांकाडीह की सरपंच खेमलता साहू, परियोजना क्षेत्र के 16 ग्राम पंचायतों के सरपंचगण तथा परियोजना अधिकारी राकेश जोशी, अशोक नेताम, लोक यांत्रिकी, मेनका भारद्वाज  समूह  आदि की उपस्थिति में सामग्री वितरण कार्यक्रम संपादित किया गया


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)