धमतरी ब्रेकिंग- दिनदहाडे दो व्यक्तियो पर चाकू से हमला

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय जैन 

धमतरीआज गुरूवार की संध्या नेहरू गार्डन के पास उस समय हडकंप मच गया जब दो पियक्कड ने चाकू निकालकर वहां बैठे दो लोगो से पहले पैसे की मांग की नही देने पर उन्हें चाकू से वार कर घायल कर दिया जिनमें एक  बैंक कर्मी रूपनारायण दूसरा जितेश साहू नामक दो व्यक्ति को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया जिससे आसपास के क्षेत्र में हडकंप मच गई। इससे पहले की लोग बीच बचाव करते वहां से वहां से वह दोनो व्यक्ति फरार हो गया। हालांकि घायल कर्मी एवं एक अन्य ने कहा है कि हमलावरो को वह अच्छी तरह से पहचानते है। शहर में बढती चाकूबाजी और अपराध, नशाखोरी को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर स्वयं शहर में भ्रमण कर अपराध को रोकने का पूरा प्रयास कर रहे है इसके बाद भी ऐसे चाकूबाजो के द्वारा घटना को अंजाम दे दिया जाता है।

      पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बाजपेयी द्वारा समय समय पर एक विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियो की तलाशी अभियान के  साथ साथ संदिग्धो पर कडी नजर रखे हुए है जो व्यक्ति सीधा जवाब नही देता उस पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी नशाखोरी, सटटा जुआ, चरम पर होने के कारण कुछ अवसरवादी ऐसी घटना को अंजाम दे देते है। जानकारी के अनुसार एक्सीस बैंक के कर्मी रूपनारायण जो अपना काम निपटाकर कुछ देर विश्राम करने हेतु नेहरू गार्डन में बैठे थे एवं इनके साथ जितेश पटेल भी वह बैठ कर बातचीत कर रहे थे इसी अवधि में  दोनो हमलावर पहुंचकर उनसे पहले पैसे की मांग किया नही देने पर बैंक कर्मी एवं उनके साथी पर चाकू  से वार कर घायल दिया जिसे देखकर वहां हडकं प मच गई। नागरिक कुछ कर पाते इससे पहले दोनो हमलावर वहां से फरार हो  गये। खबर तो यह भी है कि उक्त दोनो हमलावरो द्वारा  एक महिला से भी पैसे की मांग  की गई परंतु उनके नशे की जानकारी लगने पर वह महिला अपने आप को वहां से हट जाना ही बेहतर समझा और बिना विलंब किये वे वहां से अन्यंत्र चली गई। 

      नेहरू गार्डन में संध्या 5:30 बजे हुए चाकूबाजी की इस घटना से एक बार फिर नागरिको में सोच पैदा कर दी है कि क्या शहर के गार्डन, अथवा सार्वजनिक स्थलो पर ऐसे हमलावर सक्रिय रहते है या फिर वे ऐसे भोले भाले लोगो को चाहे पुरूष हो या महिला उसे अपना शिकार बना लेते है पिछले माह भी एक ऐसा संडिकेट जो रेत से भरी हाईवा को रोककर मुजगहन के आसपास उसकी लुटपाट करते थे लेकिन धमतरिया के गोठ के समाचार प्रसारित  करने के बाद इस मामले को पुलिस विभाग ने गंभीरता से लेते हुए तत्कालिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू द्वारा ऐसे लोगो पर निगाह रखने के कारण ऐसे लोगो को इसकी भनक उन्हे लगने पर संडिकेट के लोगो ने अपना यह कृत्य बंद कर दिया। पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने चुनाव के मद्देनजर रखते हुए 10 अगस्त को शहर में पैदल गश्त की उन्होने भीतरी इलाको में भी अपने मातहतो को भेजकर ऐसे लोग जो अद्र्धरात्री तक घुमते नजर आ रहे है उस पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया है। इस घटना के बाद कोतवाली प्रभारी बिजेश तिवारी ने तुरंत मोर्चा संभाला और खबर यह भी है कि यह व्यक्ति जिसने बैंककर्मी सहित जितेश साहू पोटियाडीह निवासी के ऊपर हमला कर उन्हें घायल किया है यह दोनो व्यक्ति पुलिस के पकड में आ गये है। पुलिस प्रदत्त सुत्र अनुसार पता चला है कि ये  दोनो आरोपी को घटना स्थल पर ले जाकर नेहरू गार्डन से उनका जुलूस निकाले जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)