राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच रायपुर चैप्टर द्वारा "एक देश एक कानून विषय" पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. इंद्रेश कुमार, (संरक्षक राष्ट्रीय-सुरक्षा जागरण मंच एवं
सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी RSS)
तथा विशिष्ट अतिथि गोलोक विहारी राय, (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री FANS) साथ ही श्रीमती वर्णिका शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री, FANS) उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र की पूजा अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम संयोजक तौकीर रज़ा,
(अध्यक्ष - रायपुर चैप्टर FANS) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगोष्ठी के आयोजन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मतलब एक देश, एक कानून यानी देश में रहने वाले सभी नागरिकों (हर धर्म, जाति, लिंग के लोग) के लिए एक कानून होना चाहिए, अगर सिविल कोड लागू होता है तो विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे तमाम विषयों में नागरिकों के लिए एक से कानून होंगे।
श्रीमती वर्णिका शर्मा ने कहा कि एक देश एक कानून पर किसी भी प्रकार की भ्रांति न पालें लोगों में समानता एवं एकता के लिए एक देश एक विधान जरुरी है। मुख्य अतिथि-बीज वक्ताडॉ. इंद्रेश कुमार जी
ने कहा "हमारी राष्ट्रीयता ही हमारी पहचान है" अपने संबोधन में कहा कि हमारी पहचान हमारी राष्ट्रीयता से होती है। एक देश-एक कानून प्रत्येक धर्म का सम्मान,सभी के प्रति प्रेम भाईचारा लाएगा। लिंग भेद दूर करेगा, धर्मांतरण को रोकेगा,शोषण मुक्त भारत, दंगा मुक्त भारत के निर्माण में सहायक बनेगा।
देश से नफ़रत खत्म होगा,प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा।हमारे देश को आर्यावर्त ,हिन्दुस्तान, भारत , इंडिया आदि अनेक नामों से जाना जाता है।
हमारी पहचान हमारे देश और कर्म से होनी चाहिए न कि धर्म,जाति, भाषा,या लिंग से हो। यही हमें विश्व गुरु बनाएगा। धमतरी प्रभारी जानकी गुप्ता ने धमतरी का नेतृत्व किया डॉ. भूपेंद्र कुमार साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जीनियस पब्लिक स्कूल के छात्राओं द्वारा राजकीय गीत एंव राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ के कानूनविद, शिक्षाविद तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं
श्री अनील डागा, श्रीजे पी चंद्रवंशी,वी एन पांडे, मनोज तिवारी ,राजेश गोयल,सुनील शर्मा , रितेंद्र नायक, तोरण सिंह ठाकुर, कैलाश शर्मा, रेखा शर्मा,अन्नपूर्णा शर्मा, प्रमिला शर्मा, सुनीता पाठक, सीपज मिश्रा, कान्हा ठाकुर, सृष्टि मार्कंडेय, राधव स्वर्णकार एवं शेखर शर्मा आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

