संजय
जैन
धमतरी | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुरुद शहर में भाजपा ने कई ध्वजा रोहण व अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी क्रम में भाजपा नेता कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस के नेतृत्व में बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में युवक बाइक के साथ शामिल हुए। कुरुद के चारों मंडलों के ग्रामीण और शहरी युवा बाइक रैली में शामिल हुए।
रैली की शुरुआत भाजपा कार्यालय
कुरुद से हुई। यहां झंडा फहराकर बाइक रैली की शुरुआत की गई। भाजपा नेता अजय चंद्राकर
खुद बाइक चलाकर रैली में शामिल हुए। कुरुद कार्यालय से शुरू होकर बाइक तिरंगा रैली
कारगिल चौक, सुर्यनमस्कार चौक, पुरानी मंडी, थाना चौक, पुराना बाजार, सरोजनी चौक होते
हुए कारगिल चौक कुरुद से आगे समाप्त हुई। भाजपा नेता अजय चंद्राकर इस दौरान अलग-अलग
रूप में दिखे।
इस अवसर पर चंद्राकर ने कहा कि
तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में क्षेत्र, राज्य, देश का हर कोना उत्साह से भरा हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा ने देश की गरिमा बढ़ाई है।
आज इस यात्रा में समाज के हर वर्ग के लोग एक साथ शामिल हैं। इस यात्रा के द्वारा आज
हम सभी ने एकजुटता की ताकत दिखाई है। इस तिरंगा यात्रा ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम
की भावना को जीवंत किया।
प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा आलोक डंगस ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से आज की यह तिरंगा यात्रा एक भव्य आयोजन में बदल गई है। भारत का तिरंगा केवल तीन रंगों को ही स्वयं में नहीं समेटे है। हमारा तिरंगा, हमारे अतीत के गौरव को, हमारे वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा को और भविष्य के सपनों का भी एक प्रतिबिंब है। हमारा तिरंगा भारत की एकता का, भारत की अखंडता का और भारत की विविधता का भी एक प्रतीक है। हमारे सैनानियों ने तिरंगे में देश का भविष्य देखा। देश के सपने देखे और इसे कभी झुकने नहीं दिया। आजादी के 76 साल बाद जब हम एक नए भारत की यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, तिरंगा एक बार फिर भारत की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इस अवसर पर भाजयुमो के जिले के प्रभारी उपकार चंद्राकर, विधानसभा प्रभारी अनमोल तिवारी के साथ वरिष्ठगण , रविकांत चंद्राकर,भानु चंद्राकर, त्रिलोक जैन ,हरिशंकर सोनवानी,गौकरण साहू, मालकराम साहू, भोजराज चंद्राकर, कृष्णकांत साहू,आदर्श चंद्राकर,कुलेश्वर चंद्राकर, प्रभात बैस,दीपक चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष कुरुद अनुराग चंद्राकर,कमलेश चंद्राकर,सत्यप्रकाश सिन्हा,सत्यम चंद्राकर,हिमांशु साहू,भूपेंद्र सिन्हा,राहुल बांधेकर,विक्रम सिंह,किशोर कुर्रे,रोशन साहू,केशव चंद्राकर,वंश खत्री ,अनुशासन आमदे,राजेश साहू ,महेश साहू,देशांत सिन्हा,नीलकमल साहू, आशीष साहू,देवेंद्र साहू,सोमप्रकाश सिन्हा,तोषण साहू,जागेश्वर ध्रुव,सन्नी बैस,हरिचंद विश्वकर्मा,आशीष साहू,मनीष कश्यप,कुंदन साहू प्रमुख रुप से रैली में शामिल रहे।