युवा नेता आनंद पवार के प्रयास से ग्राम बरारी एवं भानपुरी में आदिवासी भवन हेतु राशि स्वीकृत

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन 

धमतरीग्राम अछोटा में आदिवासी समाज जवरगांव मुड़ा द्वारा समाजजनों एवं परिक्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की बैठक आहूत की गई । इस बैठक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बरारी में आदिवासी भवन हेतु 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर की गई थी । युवा नेता आनंद पावर से मिलकर ग्राम अछोटा के ग्रामवासियों ने आदिवासी समाज की इस मांग पर उनसे चर्चा की एवं मुख्यमंत्री तक अपनी यह बात पहुँचाने का आग्रह किया । युवा नेता आनंद पवार ने मुख्यमंत्री निवास जाकर इस मांग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से साझा किया,जिस पर मुख्यमंत्री ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए ग्राम बरारी के आदिवासी भवन हेतु 10 लाख रुपये प्रदान किए । उन्होंने उनके इस मांगपत्र पर तुरंत 10 लाख रुपये की स्वीकृति  लिखकर हस्ताक्षर किए उनके कार्यकाल द्वारा तत्काल प्रभाव से इसे संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया गया। युवा नेता आनंद पवार ने यह जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से ग्रामवासियों को साझा की । जानकारी मिलने के बाद ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त हो गया और उन्होंने मिलकर तय किया कि वे युवा नेता आनंद पवार को धन्यवाद ज्ञापित करने अपने गांव बुलाएंगे। इसी तारतम्य में इस बैठक का आयोजन किया गया था। अपनी इस मांग के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं युवा नेता आनंद पवार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

          इसके साथ ही ग्राम तेलीनसती के आदिवासी समाज द्वारा भी आदिवासी भवन हेतु राशि की मांग की गई थी,ग्राम वासियों ने भी युवा नेता आनंद पवार से अपनी इस मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया था,युवा नेता आनंद पवार ने मुख्यमंत्री से इस मांग पर भी चर्चा की,जिसपर मुख्यमंत्री ने ग्राम तेलीनसती में आदिवासी भवन हेतु 5 लाख रुपये की स्वीकृति दी।अपनी इस मांग के पूर्ण होने पर ग्राम तेलीनसती क्षेत्रवासियों ने युवा नेता आनंद पवार के कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं युवा नेता आनंद पवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। अपनी इस मांग के पूर्ण होने पर ग्राम अछोटा क्षेत्र के जीवराखन देवांगन, भोलानाथ देवांगन, हरीराम ध्रुव अछोटा, मानसाथ ध्रुव शकरवारा ,गणपत मंडावी, कल्याण ध्रुव तेंदुकोना, राघव नेताम जवँरगांव, जगदीश मरकाम बरारी, रामसाय नेताम बरारी, रामकिसुन सलाम बरारी, दुर्जन सिंह ठाकुर जवँरगांव, शिवनंदन ध्रुव तेंदुकोना, विश्वनाथ मरकाम बरारी, संतोष ध्रुव जवँरगांव, जगेश्वर मरकाम, हरिशचन्द्र साहू, अशोक देवांगन, अनुप नेताम, दिनेश मंडावी बरारी, गणेश मंडावी एवं ग्राम तेलीनसती के बहुर सिंह मरकाम, सैन कुमार मंडावी, कुलेश्वर पाडोटी, देवकुमार कतलाम, संतोष ध्रुव, विष्णु छेदया, त्रिलोचन कुंजाम, काशीराम, नरसिंह मंडावी, दौलत कुंजाम, हीरासिंह ध्रुव, कैलाश ध्रुव, कोमल नेताम, सुखीराम कोर्राम, राकेश नेताम, बलराम मंडावी, टेकराम ध्रुव, बलदेव सिंह, संतोष कुमार ध्रुव, सुंदरलाल सहित समस्त समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)