छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार: केंद्र के बराबर DA-HRA सहित सभी फैसलों को बताया ऐतिहासिक

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कल विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने  कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली सौगातों से प्रदेश भर के कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर है। हर्षित कर्मचारियों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया।  छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डीए पहली बार दिया जा रहा है। प्रतिनिधियों ने कहा कि हम सभी के लिए आपके द्वारा डीए में वृद्धि अप्रत्याशित और ऐतिहासिक है। आपने डीए में वृद्धि करके लाखों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बहुत बड़ी सौगात दी है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि  प्रदेश भर के अधिकारियों-कर्मचारियों का विचार  है कि सभी रायपुर में आकर विशाल समारोह का आयोजन कर मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करें।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारियों का ध्यान रखती है, आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन लगन से करते रहें। प्रदेश के विकास में किसान, मजदूर, कर्मचारी सभी का योगदान है कोरोना के समय हमने किसी की वेतन नहीं काटी, क्योंकि आप लोगों ने जान की परवाह किए बगैर काम किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ राज्य के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।




उल्लेखनीय है कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने 4 प्रतिशत डीए वृद्धि, एचआरए के सातवें वेतनमान के आधार पर वृद्धि, संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतनभोगियों के वेतन में 4000 रुपए की वृद्धि, पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 2500 से 3000 रुपए मासिक वेतन बढ़ोत्तरी, पटवारियों को मासिक संसाधन भत्ता, पुलिस आरक्षकों को 8 हजार रुपए किट वार्षिक भत्ता समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।  छत्तीसगढ़  कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक  मुकेश पाण्डेय, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला संयोजक दीपक शर्मा ने  कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बाकी सभी मुख्य लंबित मांगों शीघ्र पूरा करें।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के मुकेश पांडेय, दीपक शर्मा, लक्ष्मण राव मगर दयालु राम साहू, एन आर टंडन, खुमान सिंह ठाकुर, चंदूलाल चंद्राकर, नवीन चंद्राकर, संजय चंद्राकर, शिव चंद्र राजहंस, विनायक राव शिंदे, रजत शिंदे, डॉ सुरेंद्र कुर्रे, रामशिला साहू, बसंत वर्मा, संजय तिवारी, नागेश्वर सिंह मौर्य, जीवन दास मानिकपुरी, ममता खालसा देवनाथ साहु, अमित महोबे, हरीश सिन्हा, प्रदीप सिन्हा,  दीपक ठाकुर, महेंद्र साहू, मनोज वाधवानी, गोपाल शर्मा,  एमएस भास्कर, वासुदेव भोई, महेंद्र साहू,  संजय नारंग, सुबोध तिवारी,  दिनेश सोनकर, गेवा राम  नेताम,  विजय पदमवार, आनंद प्रसाद साहू , लोकेश साहू सुरेश दीपक,  शिवराम टंडन डोमार सिंह ध्रुव नगरी, पुरुषोत्तम निषाद भखारा, मनोज टंडन कुरूद, दयाराम साहू मगरलोड इत्यादि कर्मचारी नेताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार प्रदर्शन कर धमतरी जिले के कर्मचारी अधिकारियों को बधाई ज्ञापित करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)