संजय जैन
धमतरी |
आरोपी रुपेंद्र कुमार ध्रुव पिता रामरतन ध्रुव उम्र 40 वर्ष साकिन डोमा थाना
भखारा द्वारा दिनांक 29/04/2022 को ग्राम रीवागहन में उपस्थित रहकर बच्चों से संबंधित
अश्लील वीडियो फेसबुक पर प्रसारित करना पाया जाने पर थाना भखारा में अपराध क्रमांक
98/23 धारा 67, 67 (बी )(आईटी एक्ट) सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत अपराध
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान धारा 15 पाक्सो एक्ट का अपराध
घटित होना सबूत पाए जाने पर प्रकरण में धारा 15 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई प्रकरण में घटना
में प्रयुक्त मोबाइल एवं सीम को आज दिनांक 21/07/2023 के 10:40 बजे बरामद कर जप्त किया
गया है।
आरोपी द्वारा अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आज दिनांक 21/07/2023 को आरोपी रूपेंद्र कुमार ध्रुव पिता राम रतन धन उम्र 40 वर्ष साकिन डोमा थाना भखारा को विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा निरी.शरद ताम्रकार, सउनि० तुलसीराम मिथलेश, प्रधान आरक्षक दारा सिंह चंद्राकर , आरक्षक,अजय गिरी गोस्वामी,नगर सैनिक नारायण डिंगरे का विशेष योगदान रहा।


