अनीता ध्रुव जिला पंचायत सदस्य का वनाआंचल क्षेत्र में सघन दौरा

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन 

धमतरी | बदलबो-बदलबो ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो के बुलंद नारा के साथ सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पांच दिवसीय दौरे पर है। वे प्रथम दिन ग्राम बेलरगॉंव,नवागॉंव, गढडोगरी, नयापारा, गिधावा, कसपुर, डोमपदर, झुरानदी, घू्रडावर, जैतपुरी, भुरसीडोगरी, बरबांधा, डोगलापारा, घोरावण्ड, आमगॉंव आदि ग्रामों का दौरा कर ग्रामवासियों, भाजपा और समाज प्रमुखों से मुलाकात कर केन्द्र सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक वितरण किया।

            इस दौरान अनीता ध्रुव ने मोदी सरकार की उपलब्धियां योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए आयाम की ओर अग्रसर है। मोदी सरकार हर क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है और सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में गरीबों को पक्का आवास, गरीबों को खाद्य सुरक्षा के तहत निशुल्क राशन, पूरे देश में सडकों का जाल बिछाना्र, हर घर तक नल जल योजना, उज्जवला गैस सिलेंडर का वितरण, शौचालय निर्माण,मातृत्व अवकाश में वृद्धि,आयुष्मान भारत से गरीबों का इलाज, किसान सम्मान निधि,प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर, महाकाल कॉरिडोर, 370 की समाप्ति, तीन तलक कानून की समाप्ति जैसे बहुत से ऐतिहासिक काम किए। मोदी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन सामाज कल्याण एवं देश के प्रति समर्पित रखा और देश को एक नई दशा और दिशा दी है।

            अनीता ध्रुव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ  विदेशों में भारत की सम्मान बढा है, बल्कि देश के भीतर भी गरीब, वंचित, किसान, महिला समेत सभी वर्गों का समेकित विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी ने गांव गरीब किसान का उत्थान किया है। केंद्र ने गरीबों को पक्के मकान दिए और कांग्रेस गरीबों के मकान छीन रही है। जब तक छत्तीसगढ से कांग्रेसी नहीं हटेंगे तब तक गरीब को पक्का मकान नहीं मिलेगा। 2023 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं। भाजपा की सरकार हर गरीब परिवार को तत्काल पक्का मकान देगी।

कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार का आरोप

इस दौरान अनीता ध्रुव ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ में कांग्रेस की सरकार बनी है। तब भी अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ आतंकए अन्यायए अत्याचार और भ्रष्टाचार ही किया हैं। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लुट.पाट, दुष्कर्म जैसे घटनाएं आए दिन घटित हो रही है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अब कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो गई है, कांग्रेस सरकार को जाना ही होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की जनविरोधी सरकार से ऊब चुकी है और ठगा महसूस कर रही है। सरकार की योजनाएं सिर्फ  कागजों पर है। गांव से लेकर शहर तक कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने आने वाले 2023 में फिर से भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी। भाजपा केंद्र सरकार की नीतियों को भी जनता के बीच लेकर जाएंगे और आने वाले 2023 में कांग्रेस की सरकार को उखाड फेकेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह पटेलए शेखर अडिल पूर्व मंडल अध्यक्षए मनोहर मानिकपुरी मंडल महामंत्री, उमेन्द दीवान सरपंच, नरेश कुमार मरकाम सरपंच, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनु साहू, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष मौर्यध्वाज सेन, पुरूषोत्तम निषाद, ईश्वर दास, ओमप्रकाश मानिकपुरी, तुलादास मानिकपुरी,भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष मोहन दास एवं प्रितम ध्रुव आदि का भाजपा गमछा भेंटकर सम्मान किया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)