किसानी कार्य हेतु सभापति के प्रयास से छोटे वाहनों के लिए बाईपास के खुले रास्ते

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीशहर के बाहर से जाने वाले बाईपास सड़क जो कि संबलपुर से होकर श्यामतराई तक जाती है जिसे दोनों ही सिरे में पूरी तरह बंद कर दिया गया था जिससे रास्ते में पडने वाले सम्बलपुर,अर्जुनी, खपरी, मुजगहन,लोहरसीग, सोरीद, जोधापुर, श्यामतराई, रत्नाबांधा के गांव में रहने वाले किसानों को इस रास्ते में पढ़ने वाले खेतों में कृषि कार्य हेतु जाने में काफी परेशानी हो रही थी यहां तक कि दोपहिया वाहन भी उक्त सड़क पर नहीं जा पा रहे थे जबकि सड़क का निर्माण पूर्ण हो गया है जिसकी शिकायत निरंतर किसानों के द्वारा प्राप्त होने पर नगर निगम के सभापति अनुराग मसीह तथा पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ऑफिस पहुंचकर वहां के प्रमुख जिम्मेदार अधिकारी वैभव गोयल आईएएस अधिकारी को उक्त समस्या के संबंध में अवगत कराए जाने पर आज से बाईपास सड़क के दोनों ही मुहाने को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है जिस पर नगर निगम के सभापति अनुराग मसीह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सभी अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहां है कि  कृषि कार्य हेतु अब किसान आवश्यक सुविधा मिल जाने से काफी राहत महसूस कर रहे हैं गौरतलब है कि अनेक गांव के कृषकों को आने जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी जिससे उन्हें नुकसान भी हो रहा था वही निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा है कि वर्तमान समय में खेतों में रोपाई किए जाने हेतु मताई करने का समय है और खेतों तक ट्रैक्टर पहुंचने के लिए जो भी रास्ता खोला गया है वह काफी छोटा है इसलिए कृषि कार्य को देखते हुए कुछ दिनों के लिए इस रास्ते को बड़ा खोलते हुवे किसानों को राहत दिया जाए।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)