ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल में बूथ चलो अभियान, ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र सोनी के नेतृत्व में हूआ सम्पन्न

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीछत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी विधानसभा मे बूथ चलो अभियान की कड़ी में सात जुलाई को रायपुर डिवीजन के सभी बीस विधानसभा में पाँच पाँच पोलिंग बूथ में जाकर कांग्रेस के सभी बड़े नेतावो ने बूथ चलो अभियान को आगे बड़ा रहे है उसके साथ ही साथ एक प्रभारी की भी नियुक्ति प्रदेश एवं जि़ला पर की गई है।  सिहावा विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल के बूथ चलो अभियान के ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र कुमार सोनी के नेतृत्व में सलोनी सेक्टर के अन्तर्गत पोलिंग बूथ क्रमांक 14 दरगाहन एवं सलोनी पोलिंग बूथ क्रमांक 09,10 कुकरेल सेक्टर अन्तर्गत कुकरेल पोलिंग बूथ क्रमांक 03, बासपारा पोलिंग बूथ क्रमांक 04, में पोलिंग बूथ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बूथ कमेटियों का गठन के बारे में,बूथ कमेटी की सूची उपलब्धतता, समिति के सदस्यों, बूथ कमेटी किस सेक्टर और किस ज़ोन के अंतर्गत आता है उसके बारे में, बूथ कमेटी के मतदाता सूची, बूथ लेबल में एजेंट नियुक्त करने के लिए मतदाता सूची परीक्षण करने एवं अनावश्यक नाम को कटवाने और जो लोग छूट गये है उसका नाम जुड़वाने, आने वाले दिनों में घर घर संपर्क करके कई अभियान चलाये जाएँगे उसके बारे में बूथ कमेटी की नियमित बैठक करने सरकार के योजना को घर घर पहुँचाने का कार्य करने सरकार के योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राही से संपर्क करने के लिये कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाने तथा विगत चुनाव में बूथ के नतीजों की चर्चा करते हुए सभी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों की जानकारी देकर चर्चा किया गया।

           बूथ चलो अभियान में अखिलेश दुबे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल, शोभी राम नेताम, सचिव पीसीसी करण चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष चंद्रकला नेताम, उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस संतोषी बाई, जनपद सदस्य छबीलाल सिन्हा,यालेश कुमार सिन्हा, भूनेश्वर नेताम, दिनेश गवतम, धनी राम साहू, शिवनाथ, तुकाराम साहू, नरसिंह, राधेश्याम, गयाराम, मूलचंद,संतोष  यादव, पुरूसोतम ध्रुव, अनीता शर्मा, अंबिका शर्मा, भोज बाई साहू सहित सभी बूथ ज़ोन सेक्टर के कार्य कार्यकर्तओं कि उपस्थिति रही।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)