हडताल की वजह से शासकीय कार्यालयो में पसरा सन्नाटा

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीप्रदेश के अधिकारी कर्मचारी के फेडरेशन द्वारा एक दिवसीय हडताल का आयोजन किया गया। हडताल की वजह से शासकीय कार्यालयो में सन्नाटा पसरा नजर आया। वहीं सर्व विभागीय संविदा अधिकारी कर्मचारियों 5वें दिन भी धरना में डटे रहे वहीं  स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चौथा दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल रहा जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।      



                     हड़ताल के पांचवे दिन  सभी विभाग के संविदा कर्मचारी अक्रोशित रहे। उन्होने कहा कि कल के कैबिनेट बैठक में सरकार ने अपने तरफ  से कोई पहल नही की, और ही कोई मुद्दा रखा गया ऐसा लगता है की सरकार अपने वादा पूरा करने में समर्थ नहीं है। सरकार का अपने वादों से पीछे हटने का कर्मचारियों ने उन्हे चुनाव में बताने की बात कही।


       आज संविदा कर्मचारी मंच में शाहिद हुए अपने साथियों के लिए मौन रखते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा सरकार से मांग की गई की उनके बेसहारा परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करे। आज के धरना में लगभग 500 अधिकारी, कर्मचारियों ने रैली के माध्यम से एक और प्रयास करते हुआ भूपेश सरकार के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। रैली का आरंभ गांधी मैदान से नगर निगम, इतवारी बाजार होते हुए अनुविभागीय अधिकारी धमतरी कार्यालय तक निकाली गई   जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने 10 जुलाई को रायपुर में होने वाले महाहड़ताल में उपस्थित होने सभी को शपथ दिलाई गई। साथ ही जिले स्तर से रायपुर जाने हेतु बस व्यवस्था की गई है एवं ऐसे साथी जो हड़ताल अवधि तक प्रतिदिन रायपुर से धमतरी आना जाना नही कर सकते उन सभी के लिए वहां रुकने खाने की भी व्यवस्था की गई है। धरना स्थल पर  विष्टि अतिथि के रूप में डॉक्टर संघ के जिला अध्यक्ष डा एस मधुप ने संविदा साथियो को अपना समर्थन दिया तथा धरना स्थल पर लोगों को बनाए रखने में सतीश यादव एवं नोमनारायण सिन्हा साधे रखा।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)