श्यामा साहू ने किया सड़क संघर्ष समिति के आंदोलन का समर्थन

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरी । कोलियारी- खरेंगा -जोरातराई - झूरा नवागांव - कातलबोड़  मार्गों  का चौड़ीकरण व नवनिर्माण की मांग को लेकर सड़क निर्माण संघर्ष समिति आज पैदल मार्च कर विधानसभा पहुँचेगा और शासन के समक्ष  अपनी मांगें रखेगा।  राम सागर पारा वार्ड की पार्षद श्यामा साहू ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है और पम्प्लेट बाँटकर लोगों से पैदल मार्च में शामिल होने की अपील की है।

श्यामा साह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इन मार्गों की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। आये दिन इन मार्गों  पर हादसे होते रहते हैं। पिछले दिनों ही हाईवा की चपेट में आने से ग्राम दोनर के पास एक शिक्षक की मौत हो गई थी। सड़कों की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है पर शासन के कानों में  जूँ तक नहीं रेंग रहा है। श्यामा साहू ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर  ग्रामीणों  द्वारा विधानसभा तक पदयात्रा निकाले जाने को उचित बताया और आन्दोलन का समर्थन  किया है । उन्होने कहा कि शासन को जनहित में सडक निर्माण पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)