संजय जैन
धमतरी -मेरी माटी मेरा देश व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 95 वीं स्थापना तथा तकनीकी दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली में अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.शक्ति वर्मा, डॉ. दीपिका चंद्रवंशी, डॉ. मनीषा खापर्डे, डॉ. प्रेम लाल साहू कृषि वैज्ञानिकों ने सब्जियों के लिए उपयुक्त मिट्टी क्या है कैसे मिट्टी को उपजाऊ बना सकते हैं ।रासायनिक खाद व दवाई किस प्रकार फलों व सब्जियों के माध्यम से हमें रोगी बना रहा है। प्रशासन की कौन-कौन सी योजना है, जिसकी जानकारी लेकर हम सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। कंपोस्ट खाद बनाने की विधि व उपयोग के बारे में बताया गया। नगरी का दुबराज धान की मांग व कीमत की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन रा से यो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद साहू ने किया आभार एल .एन. साहू व्याख्याता ने किया इस अवसर पर राम शरण मिश्रा, धनंजय सोनकर, मंजूषा साहू व्याख्याता ,लखन्तीन, तथा स्काउट गाइड व राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


.jpeg)