संजय जैन
धमतरी |
डॉ.मंडल ने बताया किसी व्यक्ति को यदि कंजक्टिवाइटिस बीमारी हो गई हो, तो उसकी आंखों को ना देखें और ना ही उसके द्वारा इस्तेमाल की गई वस्तुओं छुएं। यदि आंख में हाथ जाता है तो तुरंत हाथ धोएं, धूप में निकलने पर चश्मा लगाएं, बाहर से आने के बाद आंखों को ठंडा पानी से धोएं। डॉक्टर की सलाह पर ही आई-ड्रॉप डालें, मौसमी फल का सेवन जरूर करें और आंखें में नमी रखने के लिए पानी अधिक पिएं। संक्रमित बच्चे को स्कूल नहीं भेंजें, स्कूलों में भी आवश्यक सावधानी हेतु दिशा-निर्देश जारी किया गया है। ज्ञात हो कि जिला अस्पताल धमतरी में प्रतिदिन 30 से 40, सिविल अस्पताल कुरूद में 30, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारी, चटौद, परखंदा, जीजामगांव, सिर्री में 5 से 10 आंखों के मरीज पहुंच रहें हैं। सीएमएचओ ने आमजन को इससे बचने के लिए आवश्यक सावधानी अपनाने व चिकित्सकीय सलाह से उपचार कराने की अपील की है। साथ ही टोल फ्री नंबर 104 पर डायल कर और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

.jpg)
.jpg)
.jpg)

