संजय जैन
धमतरी |
इसी क्रम में कलेक्टर श्री रघुवंशी ने शासकीय प्राथमिक शाला कंडेल, गागरा, बिजनापुरी, शासकीय माध्यमिक शाला गागरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, छाती भी पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल मरम्मत कार्य की जानकारी ली। जन्हा उन्होंने ने किचन व अतिरिक्त कक्ष, शौचालय, छत व फर्श मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।
स्कूल रंग-रोगन कार्य गोबर पेंट से हो-कलेक्टर
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत हो रहे स्कूल मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने निर्देशित किया कि मरम्मत उपरांत स्कूल में रंग-रोगन का कार्य अनिवार्यता गोबर पेंट से करे। कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग ने बताया कि मरम्मत एवं नए निर्माण कार्याे में रंग रोगन का कार्य गोबर से बने पेंट से ही किया जा रहा है।
कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल कंडेल का किया निरीक्षण
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज कंडेल के निर्माणाधीन शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्कूल में निर्माणाधीन मरम्मत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल के समस्त क्लासरूम, स्टाफ रूम एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया। स्कूल में क्लासरूम की कुल संख्या एवं कक्षाओं की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शौचालय की व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल में छात्रों के सुविधा के लिए एक पृथक कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय बनाया जाय। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्कूल की दर्ज संख्या अनुसार शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने गागरा और बिजनापुरी आंगनबाडी केन्द्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज गागरा और बिजनापुरी में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में अध्ययनरत बच्चों की जानकारी ली और बच्चों को केन्द्र में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों से बातचीत की, बच्चों से नाम, और आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चांे को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची और खाना गुणवत्तानुरूप देने के निर्देश दिये। आंगनबाड़ी में अव्यवस्था पाये जाने पर सुपरवाईजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर ने राशन दुकान का किया निरीक्षण










