संजय जैन
धमतरी |
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आज 26 जून से विद्यालयों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है इसके साथ ही 15 जुलाई तक पूरे जिले में प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है तथा नवप्रवेशी छात्रों के साथ सभी छात्रों का स्वागत किया जा रहा है। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के मंशानुरूप स्कूलों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है जिससे स्कूलों में बच्चो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। स्कूलों को संवारने के कार्य किया जा रहा ताकि स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो और छात्रों का शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप विद्यालयों को हर संभव सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि जिले के विद्यार्थी प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना सकें। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकगण व बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।





.jpeg)
