स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलकर झूठी वाहवाही लूट रही है भूपेश सरकार-श्यामा साहू

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीराज्य की भूपेश बघेल सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलकर सिर्फ  झूठी वाहवाही लूट रही है। ये स्कूल पूरी तरह से अव्यवस्था का शिकार है। उक्त बातें रामसागर पारा वार्ड की तेज तर्रार पार्षद श्यामा साद ने कही।                              

       उन्होंने आगे कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल बठेना  में बरसात का पानी स्कूल परिसर के साथ कमरों में भी भर जाता है जिससे विधार्थियों को बैठने में असुविधा होती है। कई बार तो इसी के चलते स्कूल में जल्दी छुट्टी दे दी जाती है। स्कूल में और भी कई खामियाँ हैं और पालकों को  इससे शिकायत है। लेकिन स्कूल खुलने के तीन साल बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं हुआ। इसी तरह पिछले सत्र में शहर के मध्य स्थित गोकुलपुर  हायर सेकेण्डरी स्कूल में भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला गया। यह स्कूल भी भवन सहित अन्य अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। इस साल दर्ज संख्या बढने से मुश्किलें और बढ गई है। बच्चों को  ठूंस-ठूंस कर बिठाया जा रहा है। कमरों में पर्याप्त संख्या में पंखे नहीं है, गर्मी व उमस से बच्चों का बैठना मुश्किल  हो जाताहै। शौचालय . मुत्रालय की भी सही व्यवस्था नहीं है वहाँ इतनी ज्यादा गंदगी रहती है कि बच्चे उसका उपयोग करने से कतराते हैं।कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किये जाने के बाद भी यहाँ स्थिति नहीं सुधरी बरसात का पानी इस स्कूल के मैदान में भी घुटनों तक भर जाता   है जिसका समाधान आज तक नहीं हो पाया। महापौर व निगम के अधिकारी सिर्फ निरीक्षण करते है और चले जाते है।

       पार्षद श्यामा साहू का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस महत्वाकांक्षा के साथ् स्वामी आत्मानंद स्कूल को खोला है उसी तरह उसे व्यवस्थित भी करना चाहिये नहीं तो बहुत जल्द पालकों का मोह इस स्कूल से भंग हो जायेगा



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)