संजय जैन
धमतरी | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 जुलाई कार्यक्रम को लेकर सिहावा विधानसभा प्रभारी बस्तर महाराज कमलचन्द्र भंजदेव भाजपा मंडल कुकरेल पदाधिकारियों का बैठक लिए तथा भाजपा मंडल कुकरेल के कोषाध्यक्ष मोहन दास मानिकपुरी के पुत्र की सडक़ दुघर्टना से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी जिसके घर पहुंच कर बस्तर महाराज कमलचंद्र भंजदेव ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वामन साहू, महामंत्री अजय यादव, मंडल उपाध्यक्ष चन्द्रकला साहू, कुकरेल मंडल सह.प्रभारी महेश गोटा सरपंच, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार साहू, केरेगॉंव शक्ति केन्द्र प्रभारी अकबर मंड़ावी, सरपंच नरेश कुमार दीवान सहित भाजपा कार्यकर्ता भीष्म साहू, सेवती बाई साहू, लक्ष्ण राम साहू उपस्थित थे।



.jpeg)

.jpeg)
