सेवा गतिविधि अंतर्गत लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स के द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीलायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स के द्वारा डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के नवनिर्वाचित  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन शैलेश अग्रवाल  के बोस्टन यूएसए में आयोजित शपथ समारोह के पलों को यादगार  एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए धमतरी शहर में विभिन्न सेवा गतिविधियों को अंजाम दिया गया। इसी कड़ी में 6 जुलाई गुरुवार को मेनोनाईट स्कूल के निर्धन छात्र  जो कि कक्षा ग्यारहवीं गणित संकाय का छात्र है जिसे साल भर उपयोग होने वाली समस्त पुस्तक कापियां दिला कर उसकी मदद की।

              सेवा गतिविधियों के अंतर्गत  7 जुलाई शुक्रवार को हंगर रिलीफ  कैंपेन के अंतर्गत सिहावा रोड स्थित रामकृष्ण भोजनालय में 31 श्रमिकों को निशुल्क प्रसाद के रूप में स्वादिष्ट भोजन कराया। 7 जुलाई को ही डीआईसी के महाप्रबंधक  एवं लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पुरी  गोस्वामी वर्तमान सचिव स्वीप कोर कमेटी की सदस्य डॉ सरिता दोशी, के द्वारा लायंस क्लब धमतरी के सदस्यों की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए  उनमें जागरूकता लाने का प्रयास किया। 8 जुलाई शनिवार को ग्राम लोहरसी  के एक जरूरतमंद व्यक्ति  सुमन सिंह ठाकुर जो कि सिलाई के कार्य में दक्ष है को जीविकोपार्जन  के लिए  सिलाई मशीन उपहार स्वरूप दी गई।

             उक्त सभी कार्यक्रमों में अध्यक्ष  सीए मनोज सोनी सचिव  डॉ सरिता दोशी, कोषाध्यक्ष शकुंतला साहू पूर्व अध्यक्ष  लक्ष्मण हिंदुजा, सुरेंद्र पुरी गोस्वामी,  सीए अमित गुरुबक्खशानी, अंजुला सोनी, प्रकाश मिश्रा,  मैत्री हिंदुजा एवं अन्य सदस्यों ने उक्त सेवा कार्यों में सहयोग किया।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)