संजय जैन
लेडीज क्लब धमतरी वर्ष 2023, 24के लिए नवगठित कार्यकारिणी ने वर्ष भर के सेवा कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने सीमा हरदेल व देविका साहू के सौजन्य से साहब स्वादी रेस्टोरेंट धमतरी में उषा गुप्ता संचालिका लेडीस क्लब धमतरी शपथ अधिकारी के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न हुआ ।इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती को माल्यार्पण, सरस्वती वंदना एवं श्लोक वाचन डॉ भारती राव द्वारा ,दीप प्रज्वलन तथा लेडीज क्लब प्रार्थना "इतनी शक्ति हमें देना दाता ,,,,के साथ-साथ विश्व शांति हेतु मौन भी रखा गया। लेडीज क्लब के सदस्यों ने मंच पर विराजित माधवी शर्मा अध्यक्ष ,सचिव नीता रणसिंह, कोषाध्यक्ष गायत्री साहू , और मुख्य अतिथि सहित सभी सदस्यों का कुमकुम मौली व पुष्पगुच्छ से स्वागत ,अभिनंदन किया गया।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में माधवी शर्मा ने वर्ष भर के गतिविधियों में क्लब के सभी सदस्यों द्वारा प्राप्त सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवगठित टीम को बधाई दी तथा तन मन धन से भविष्य में लेडीज क्लब के सभी सेवा गतिविधियों में सहयोग करने का वादा किया। इसी क्रम में नीता रणसिंह, गायत्री साहू ने भी अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की । शपथ अधिकारी के रूप में उषा गुप्ता ने नवगठित कार्यकारिणी टीम के सभी पदाधिकारियों को बेहद खूबसूरत ढंग से पदों की व्याख्या करते हुए तथा महत्व समझाते हुए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई ।इस अवसर पर वर्ष 2022 23 की अध्यक्ष माधवी शर्मा को उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के लिए उषा गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आकर्षक गेम्स रखे गए थे जिसमें प्रभा श्रीवास्तव और श्रद्धा कश्यप प्रथम, कामिनी कौशिक और आरती कौशिक द्वितीय तथा नीता अजमानी और डॉ भारती राव तृतीय रहे। आकस्मिक गेम्स में आरती कौशिक, श्रद्धा कश्यप और मंजू सेन विजई रहे । मनोरंजक गेम्स में देविका साहू ,लीला शर्मा ,सीमा खान ,मंजू महावर ,कामिनी कौशिक ,और उषा गुप्ता ने विजय प्राप्त की। सभी विजयी प्रतिभागियों को सीमा हरदेल व देविका साहू की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए ।नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिरीन हाशमी ने क्लब के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत करने पर सभी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हुए निष्ठा पूर्वक सेवा गतिविधियों को पूर्ण करने हेतु सभी को आश्वस्त किया । बहुत सुंदर गीत गाकर ,केक काटकर ,सभी का अभिनंदन करते हुए सभी सदस्यों को उपहार भेंट की। कार्यक्रम का सफल संचालन कामिनी कौशिक ने तथा आभार प्रभाश्रीवास्तव ने किया ।इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने नई टीम का स्वागत अभिनंदन करते हुए परस्पर बधाइयां देते हुए लेडीज क्लब की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।
वर्ष 2023 ,24 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी निम्न है ,,,,
संरक्षिका,, श्रीमती मधुरानी ढांढ
संचालिका, उषा गुप्ता
अध्यक्ष,, शिरीन हाशमी
उपाध्यक्ष प्रथम,, श्रद्धा कश्यप उपाध्यक्ष द्वितीय ,,साधना साहू कोषाध्यक्ष,, तनुजा सेन
सचिव ,,रचना नायडू
सह सचिव ,,हरजीत कौर
प्रेस सचिव ,,कामिनी कौशिक
क्रीड़ा सचिव,, अफरोजा खान, सीमा हरदेल
सांस्कृतिक सचिव ,,सीमा खान पूनम सिंह
प्रचार मंत्री,, देविका साहू, रीना बघेल
संगठन मंत्री,, काजल सिन्हा, गायत्री साहू
कार्यकारिणी सदस्य ,,,संगीता गरेवाल ,सरला खंडेलवाल, नीता रणसिंह,जानकी गुप्ता ,शारदा साहू , वीणा नायडू, मंजू सेन ,मोहिनी माहेश्वरी।
संचालक मंडल,,, डॉ भारती राव ,प्रभा श्रीवास्तव ,संतोष लखोटिया, मंजू महावर ,आशा गुप्ता ,लीला शर्मा ,नीता अजमानी, आरती कौशिक, ज्योति गुप्ता, शुभ्रा गौर ,प्रतिभा गुप्ता ,चंदा शर्मा ,बलजीत आनंद ,बबली राजोरिया, रेनू खनूजा, पम्मी रोकड़िया ,शबीना रिजवी, माधवी शर्मा।


