पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा जिले में असामाजिक गतिविधियों व जुआ सट्टा एवं अवैध शराब बिकी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारियों को लगातार अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी. मुख्यालय श्री के.के. वाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक राजेश मरई द्वारा अर्जुनी थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम रावां की ओर जा रहे मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कि जा रही है।सूचना मिलने पर तत्काल अर्जुनी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रावां में शराब परिवहन कर बिक्री करते दोनों आरोपियों को धर दबोचा , आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक राजेश मरई,सउनि.बोधन ध्रुव,आरक्षक खेमू हिरवानी,नागेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

.jpeg)
