शिव महापुराण एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग महाभिषेक महोत्सव का आयोजन 1 अगस्त से

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन 

धमतरी में कई धार्मिक कार्य होते हैं इसी क्रम में 1 अगस्त से धमतरी से लगे ग्राम रूद्री स्थित आमंत्रण हेरिटेज में कथावाचक श्री रामप्रताप शास्त्री द्वारा शिवमहापुराण व द्वादश ज्योर्तिलिंग महाभिषेक महोत्सव होने जा रहा है। हर रोज कथा दोपहर 2ः30 बजे से शुरू होगी एवं कथा काल में प्रतिदिन दोपहर 1 से 2ः30 बजे तक व रात्रि 7 से 8ः30 बजे तक भोजन सेवा दी जाएगी। कथा का शुभारंभ 1 अगस्त को सायं 4 बजे कथावाचक रामप्रताप शास्त्री व धमतरी विधायक रंजना साहू द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया जाएगा। यह कथा 1 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक चलेगी। कथा के अंतिम दिन को पूर्णाहूति के पश्चात रूद्राक्ष वितरण महोत्सव रखा गया है व सभी श्रध्दालुओं से निवेदन किया गया है कि वे रोज ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर कथा श्रवण कर पुण्य प्राप्त करें

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)