संजय जैन
धमतरी | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मंगलवार को दो दिवसीय जिलों के प्रवास पर है। श्री साव का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण है। सिहावा व धमतरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने चौक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का भव्य स्वागत किया। बैठक के पूर्व अरुण साव ने प्राचीन कर्णेश्वर मंदिर का दर्शन किया और प्रदेश की खुशहाली का कामना की तत्पश्चात साव ने सिहावा और धमतरी में विधानसभा कोर टीम के साथ आगामी चुनाव को लेकर बैठक की। इसमें केंद्रीय नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।
बैठक को लेकर श्रीसाव ने मीडिया को बताया कि हम सबका लक्ष्य केवल एक है। राज्य की अत्याचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश को और यहां के जनता को पुनः विकास के मार्ग पर आगे ले जाना है। कांग्रेस सरकार ने अपने भ्रष्ट आचरण का परिचय इन पौने 5 साल में दिया है। कांग्रेस शासन में एक भी दिन ऐसा नहीं, जब आपराधिक घटनाओं से राजधानी रायपुर दहला न हो। 15 वर्षों में जिस प्रदेश को भाजपा ने गढ़ने, संवारने का काम किया। उसे भूपेश बघेल की सरकार ने अपराध का गढ़ बना दिया है। प्रदेशवासी इसे अच्छी तरह से जानते हैं। गौठान में किस तरह से घोटाला हुआ। गोबर के नाम पर छत्तीसगढ़ का धन किस तरह से लूटा गया। छत्तीसगढ़ का किसान किस तरह से परेशान है। उन्हें न बीज मिला रहा है, न ही खाद मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार न ही अब फसल बीमा का लाभ देने का प्रयास कर रही है। भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार के इरादों को छत्तीसगढ़ की जनता ने भलीभांति पहचान लिया है। अब इनके झूठे वादों औऱ इरादों में जनता फंसने वाली नहीं है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ से बोरिया बिस्तर बांध लें, क्योंकि यहां से जाने का समय आ गया है। बैठक में रंजना साहू, नीलू शर्मा, रामू रोहरा, हलधर साहू, राजीव पांडे, इंदर चोपड़ा, उपस्थित थे।



