मणिपुर में आदिवासियों के साथ हो रहे अमानवीय हिंसा की महासभा द्वारा घोर निंदा की गई

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीअखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा का महापंचायत गोंडवाना भवन टिकरापारा रायपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल शोरी की अध्यक्षता में देशभर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों के उपस्थित में संपन्न हुआ। महापंचायत का शुभारंभ बड़ादेव की पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुई । विभिन्न विषयों में देश भर से आए विद्वत जनों द्वारा अपना विचार रखे गए। महापंचायत द्वारा  समान नागरिक संहिता का विरोध किया गया एवं इसे पूर्णत: खारिज किया गया। महासभा का मानना है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग रूढ़ि जन्य संहिता से शासित है।

             आदिवासियों की जन्म, विवाह, मृत्यु संस्कार, तलाक, रखरखाव, विरासत, गोद लेने और उत्तराधिकार जैसे नियम अन्य धर्मों से बिल्कुल अलग है। इसलिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के दायरे से आदिवासियों को पृथक रखे जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।महासभा द्वारा भारत के जनगणना एवं अन्य शासकीय अभिलेखों में ट्राइबल /आदिम धर्म (गोंडी) लिखे जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।महासभा यह प्रस्ताव पारित करती है कि कुछ लोग सर्व आदिवासी समाज के नाम पर राजनीतिक दल बनाकर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं जो पूर्णत: गलत है। साथ ही वोट के लिए समाज के भोले भाले लोगों को कसम दिलाने जैसे गलत परंपरा प्रजातंत्र के खिलाफ है।  समाज में सभी व्यक्ति किसी ना किसी दलों से जुड़े हुए हैं।इसलिए प्रत्येक सामाजिक व्यक्ति किसी भी दल का चयन कर राजनीति में भागीदारी करने हेतु स्वतंत्र है। महासभा ऐसे किसी भी व्यक्ति का जो समाज को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं उनका विरोध करती है।मणिपुर में आदिवासियों के साथ हो रहे अमानवीय हिंसा एवं  दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर सार्वजनिक रूप से लज्जित किए जाने की घटना का महासभा घोर निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। महासभा द्वारा मांग रखी गई थी आदिवासी विरोधी मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।मणिपुर के कूकी आदिवासी समुदाय के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ मणिपुर के आदिवासियों को समर्थन देते हुए वीरांगना महारानी दुर्गावती के प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का प्रस्ताव पारित किए। साथ ही हालात का जायजा लेने अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मणिपुर जाएगी।विश्व आदिवासी दिवस पूरे देश भर में 9 अगस्त को अपनी– अपनी सुविधा अनुसार मनाए जाने का निर्णय लिए। विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार को जन जन तक पहुंचाते हुए इसका घोर विरोध करने का प्रस्ताव पारित हुआ। गोंड समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जाएगा इस हेतु तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी।आभार प्रदर्शन के साथ महासभा का महापंचायत संपन्न हुआ।महापंचायत में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ठाकुर, खामसिंह मांझी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सोनऊ राम नेताम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोकेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव, नीलकंठ टेकाम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, आर.एन. ध्रुव राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़,श्री दिवाकर पेंदाम राष्ट्रीय सचिव महाराष्ट्र,श्री हेमंत धुर्वा राष्ट्रीय सचिव उड़ीसा, गुरुचरण नायक राष्ट्रीय संगठन मंत्री झारखंड, शंकर लाल उईके राष्ट्रीय सचिव, महेंद्र नायक प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा,श्री चंदन मर्सकोले प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, नंद कुमार गोंड राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेट्री पश्चिम बंगाल, बी.एल. कोर्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडी साहित्य परिषद, बी पी एस नेताम (आईएएस)संरक्षक, भारत सिंह (आईपीएस) प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, मंगला ताई उईके कोया पुनेम गोंडवाना गोंड महासभा महिला प्रभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष,सुब्रत कुमार जीएसयू प्रेसिडेंट उड़ीसा,डॉ. वेदवती मंडावी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रभाग , जनक राम ध्रुव अध्यक्ष गोंडवाना सेवा ट्रस्ट अमरकोट अमरकंटक मध्य प्रदेश, चंद्रिका प्रसाद ठाकुर प्रांतीय उपाध्यक्ष, बसंता ठाकुर प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला प्रभाग, विकास मरकाम रायपुर, डीआर आंचला आईपीएस, मोहन सिडाम महाराष्ट्र,श्री ओम प्रकाश नरेटी मध्य प्रदेश, ताम सिंह गंजाम सिवनी, कमला देवी नेताम,श्रीमती आशा ध्रुव, गंगाधर भोई, श्याम लाल नायक महासचिव, हरिहर जगत, पुरुषोत्तम नेताम, राजकुमार पोयाम, वीरेंद्र मरई, वासुदेव धुर्वा , रूद्र प्रताप सिंह, बाबूलाल सिंह, त्रिलोकी नाथ, नाकेश मसराम, नकुल सिंह नेताम, केसरी कुमार, बिमधर सिंह, टिकेश्वर भोई  राउरकेला, सत्यभान भोई, दीपक मराई, उमेंद्र ठाकुर, मिलेश्वर ध्रुव, जगदीश नायक, अखिलेंद्र कुमार नायक, कपूरचंद कुंजाम, मोहन सिंह टेकाम, सुखदेव कोड़ोपी, ईश्वर लाल मंडावी,श्री कमल सिंह ध्रुवा, मनहेर सिंह कोर्राम जिला अध्यक्ष, एसआर सोरी, फरशुराम सलाम, अरहित कुमेटी, शोभा राम मरकाम , सुधीर सोरी , फूल सिंह नेताम , सुखदेव नेताम , तातु सोरी, टी के नेताम, अशोक ठाकुर ,वर्षा सिडाम चंद्रपुर महाराष्ट्र, हेमंत सिंह ध्रुव, महेंद्र ध्रुव, इतवारी राम मरकाम, चतुर सिंह नेताम, कैलाश कुमार ध्रुव, धजाराम ध्रुव, कमलेश ध्रुव, चेतन ध्रुव, राम ध्रुव, महेश्वरी श्याम,मयूरी विनोद मसराम, विनोद मसराम चंद्रपुर,डॉ आर एन नेताम, शोभाराम मरकाम, एस.आर. शोरी, सुखदेव नेताम , फूल सिंह नेताम क्षेत्रीय अध्यक्ष बहीगांव,श्री सुधीर सोरी,अंकिता अंधारे, आर एस नागेश, नंदलाल मंडावी, दूलसिंह नेताम क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, जग्गू सिंह ठाकुर, सुखराम नेताम, सुख चंद नेताम, रामनाथ सोरी, बी.एस.सिदार जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा, के एस मराई, मनमोहन सिंह गोंड, एच.के. सिंह उईके,श्री एल एन मरई, रामचंद्र ध्रुव संभागीय संयोजक बिलासपुर, तरुण नेताम रायपुर, पवन सिंह टेकाम सूरजपुर, शंकर उर्रे प्रेम नगर, डमरु धर नायक, मुरारी भोई, चिंतामणि , पुरुषोत्तम नेटी, धर्मेंद्र नायक, विश्वनाथ, चंदन कांत मांझी, कुलामणि, वेदवती दरियो प्रदेश महासचिव जंगो रायतार महिला समिति छत्तीसगढ़, यशवंत सोरी गरियाबंद, चेतन सिंह नागेश, कृष्ण कुमार ओटी, उदय राम नेताम, विक्की नेताम, प्रेम सिंह नेताम, भाव सिंह मरकाम , वीगेंद्र ठाकुर, संत कुमार नेताम, देवव्रत नागेश , भीखम सिंह मरकाम, भुनेश्वर सिंह सिदार रायगढ़, महेंद्र सोरी , योगेश ठाकुर, यशवंत शोरी राज अध्यक्ष  खल्लारी, मानसिंह सिदार , राम जी ध्रुव , चंदू ध्रुव, देवा मरकाम, भुनेश्वर ध्रुव, योगेश्वर ध्रुव, गिरीश ध्रुव, देवेश ध्रुव के साथ ही बड़ी संख्या में पूरे देश भर से पधारे विभिन्न सामाजिक संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सदस्य गण एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)