संजय जैन
धमतरी | अधारी नवागांव वार्ड प्रवेशद्वार में रेत मलबा हटाने वार्डवासियो ने मुख्य नगर पालिक निगम अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया है कि दो दिवस के भीतर मलबा हटवाये अन्यथा समस्त वार्डवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मुख्य नगर पालिक निगम अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए वार्डवासियो ने बताया है कि आधारी नवागांव वार्ड के प्रवेश द्वार छत्तीसगढ धरमकांटा में रेत डम्प होता है तथा वहां कापुी दिनो से मटेरियल सडक फैला हुआ है जिससे आने जाने वाले राहगीरो, वाहन चालको को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है तथा वहां अनेक छोटी दुर्घटनाएं भी हो चुकी है ऐसे में निगम प्रशासन किसी बडी दुर्घटना का इंतजार करते हुए बैठी है। वार्डवासियो ने कहा है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने अन्यथा 2 दिन बाद वार्डवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। उक्ताश्य की प्रतिलिपि जिलाधीश, अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस अधीक्षक को भी सौंपा है।


