संजय जैन
धमतरी | पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूलों में यातायात पाठशाला का आयोजन कर स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। अभियान के तहत आज दिनांक 22.07.2023 को यातायात टीम के द्वारा शासकीय उच्चतर विद्यायल मुजगहन में यातायात पाठशाला का आयोजन किया गया।
यातायात पुलिस सभी आमजन, स्कूली छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों से अपील करती है, कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, यातायात नियमों का पालन कर यातायात पुलिस का सहयोग करें। उक्त यातायात पाठशाला कार्यक्रम में 170 छात्र-छात्राएँ प्राचार्य ऋषिकांत सिन्हा नवीन साहू अन्य शिक्षकगण तथा यातायात शाखा से प्रधान आरक्षक हीरे सिंग सोरी आरक्षक अनिल साहू उपस्थित रहे।

.jpeg)
.jpeg)


