धमतरी में कांग्रेसी सत्ता पूरे तरीके से फेल हो चुकी है-श्यामा साहू

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीरामसागर पारा वार्ड की तेज तर्रार नेत्री पार्षद श्यामा साहू ने कहा कि नगर निगम धमतरी में कांग्रेसी सत्ता पूरे तरीके से फेल हो चुकी है जिस प्रकार महापौर द्वारा निगम में लाभ का बजट पेश करने का दावा करते है ठीक इसके विपरीत निगम में महापौर विपरीत कार्य कर रहे है जिसका जीता जागता उदाहरण निगम में कर्मचारियो को समय में वेतन नही दे पाना है।

         श्रीमती साहू ने आगे कहा कि कर्मचारियो का 12 माह से पीएफ जमा नही हुआ है, बीजेपी शासन में कभी ऐसा नही है जबकि नगर निगम से स्कूल शिक्षा विभाग , फायर ब्रिगे विभाग अलग हो गर्इै है उसके बाद भी वेतन नही दे पा रही है। यहां तक कि राजस्व अधिकारी ,स्वास्थ्य अधिकारी ज्यादा वेतन लेने वाले नही है। साथ ही साथ हर साल दो, चार कर्मचारी रिटायर हो रहे हैइन को दिए जाने वाले वेतन में काफी बचत हो रहा है। रिटायर्ड कर्मचारी , चक्कर लगा रहे है रिटायर्ड के बाद उनको मिलने वाली राशि नही मिल रही है डबल ए क्लास नगर निगम होने के बाद भी कर्मचारियों को समय पर वेतन नही दे पा रही है। यह बात ध्यान देने योग्य है कि वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और यहां कांग्रेसी बॉडी बैठी है वहां के कर्मचारियों  को वेतन नही मिल रहा है, बाकी जगहो का क्या हाल होगा? कर्मचारियों को समय पर वेतन नही मिलेगा तो वे कार्य लगन भाव से कैसे करेंगे, जिससे आम जनता की समस्या और बढेगी इस संबंध में जनता की हितो को ध्यान में रखते हुए पार्षद श्यामा साहू ने कहा कि आयुक्त से मुलाकात करेंगे समय पर वेतन नही दिया गया तो इसका पूरजोर विरोध कर प्रदर्शन  कर निगम कर्मियों का आवाज उठाया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)