संजय जैन
धमतरी | छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स धमतरी के तत्वाधान में 15 जून 2023 गुरुवार को मेडिकल व्यवसाय, होटल डेली नीड्स, पान दुकान, चाट एवं बर्फ के ठेले अन्य व्यापारियों के लिए फूड लाइसेंस बनाने हेतु शिविर पूज्य पंचायत सिंधी धर्मशाला में रखा गया था जिसमें खाद विभाग के अधिकारी श्री पिथौरा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष महेश जसूजा, चेयरमैन अरविंद जोशी ,उपाध्यक्ष सुरेश महावर, प्रमोद गुप्ता कोषाध्यक्ष नरेंद्र होतवानी , किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुरेश वार्ल्यानी, संतोष तेजवानी, कन्हैया कामरानी, पूज्य पंचायत के अध्यक्ष महेश रोहरा एवं अन्य सभी व्यापारी संगठनों का सहयोग मिला सभी व्यापारी संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस शिविर से बहुत व्यापारियों को लाभ मिला है, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष महेश जसूजा को एवम चेंबर ऑफ कॉमर्स धमतरी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आगे भी इसी प्रकार का सहयोग की आशा उन्होंने चेंबर से की है

