के.एल .उद्यानिकी महाविद्यालय पोटियाडीह, धमतरी में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

धमतरिहा के गोठ
0







संजय जैन 

धमतरी |  के.एल .उद्यानिकी महाविद्यालय पोटियाडीह, धमतरी में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें संस्था के प्राचार्य आर के पांडे सभी प्राध्यापक  सुश्री केसरी साहू क तनु सिंह, श्रीमती निधि, प्रियदर्शी तिवारी, कर्मचारी लोकनाथ साहू, शालिक ,राम टंडन ,श्याम लाल साहू शारदा बाई, घनश्याम साहू , श्रीमती उत्तरा बाई , श्रीमती रूपा साहू, व छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे। 

योगा से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दिया गया, योग से हार्मोन बदलाव को भी कैसे नियंत्रित किया जाता है। थायराइड की समस्या सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका  प्राणायाम, सिंहासन आदि से दूर किया जा सकता है। इसी तरह से धनुरासन , सलभासण, अर्धमत्स्येंद्रासन के माध्यम से पीसीओडी जो 11 से 30 वर्ष तक के महिलाओं को समस्या होती है। इससे दूर किया जा सकता है। 

तितली आसन, त्रिकोणासन ,नाड़ी शोधन प्राणायाम इससे महिलाओं को पीरियड्स अनियमित  होता है , इससे जुड़ी कुछ समस्याएं होती है जिसका समाधान योगासन से दूर किया जा सकता है ।45 वर्ष के बाद से मेनोपॉज या रजोवृत्ति  की समस्या महिलाओं में बढ़ती है ,इसके लिए चंद्र नमस्कार ,शीतली शीतकारी प्राणायाम इनसे इस समस्या का निदान पाया जा सकता है ।

 कम उम्र में भी गंभीर बीमारी मोटापा आदि की हो जाती है इससे दूर करने के लिए नौकासन, दंडासन, पर्वतासन इनके माध्यम से इसका निदान पाया जा सकता है ।योग से शरीर में फिजिकली के साथ-साथ मेंटल हेल्थ मानसिक सुदृढ़ीकरण भी किया जा सकता है। बहुत से समस्याएं हैं लिगामेंट की सर्जरी वगैरह के संबंध में या फ्रोजन शोल्डर की तकलीफ हैं गर्भाशय के दौरान भी कौन सा योगासन करना चाहिए, सिजेरियन प्रसव के बाद भी किस योगासन से लाभ हो सकता है । एनरजेटिक रहने के लिए कौन सा प्राणायाम, योगासन किया जाना चाहिए, इन सब विषयों पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)