संजय जैन
धमतरी :-भाजपा गंगरेल मंडल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवा मोर्चा के अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास घेराव करने निकल पड़े।
पीएसी में भारी घोटाले के विरोध में पूरे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। भाजपा गंगरेल मंडल के अध्यक्ष उमेश साहू पूर्व महापौर अर्चना चौबे जनपद सदस्य अवनेंद्र साहू , किशोर साहू के द्वारा युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को भारत माता की जय कारों के साथ रायपुर के लिए विदा किए। जाने वालों में कीर्तन साहू ,उमेश मशीह ,अजय गार्डिया ,रोशन यादव, गोपाल साहू, लीला साहू ,राहुल मानिकपुरी, रितेश लाल, संजू लाल ,उमेंद्र सिन्हा, दीपक साहू ,सुमित साहू, डोलेश्वर, मुकेश यादव ,सागर यादव ,खूब लाल निर्मलकर ,देवेश निर्मलकर ,टिकेश्वर सिन्हा ,निखिल ध्रुव आदि सैकड़ों की संख्या में रायपुर के लिए रवाना हुए।

